फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni Mentor Deval Sahay Death News: Deval sahay died at the age of 73 in Ranchi

धोनी के गुरु देवल सहाय का 73 साल की उम्र में निधन, इन्हीं ने बदली थी माही की जिंदगी

Tue, 24 Nov 2020 01:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 24 Nov 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Mentor Deval Sahay Death News: Deval sahay died at the age of 73 in Ranchi
एमएस धोनी मेंटर देवल सहाय डेथ - फोटो : ट्विटर

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी के मार्गदर्शक कहलाए जाने वाले देवल सहाय का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। रांची में मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे देवल के कई अंग काम करना बंद कर चुके थे। वह पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे। रांची क्रिकेट के भीष्म पितामह कहे जाने वाले देवल सहाय टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मेंटर थे।

देवब्रत था असल नाम

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के कार्मिक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद सहाय ने खेल प्रशासन में उल्लेखनीय योगदान दिया। खेल जगत में देवल दा के नाम से विख्यात सहाय मेकॉन, सीएमपीडीआई व सीसीएल में वरीय पदों पर रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्रिकेटरों की सीधी नियुक्ति की, उनकी देखरेख में दर्जनों क्रिकेटरों ने देश व राज्य का प्रतिनिधित्व किया, जिनमे महेंद्र सिंह धोनी का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बायोपिक में भी जिक्र

धोनी की असल जिंदगी पर बनी बॉलीवुड बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' देखने पर पता लगता है कि देवल दा ने किस तरह माही की मदद की। मूलत: इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रहे सहाय को ही रांची में टर्फ पिच लाने का श्रेय जाता है। धोनी के पिता पान सिंह मेकॉन में देवल दा के अंतर्गत ही काम करते थे, जहां से उन्होंने माही की प्रतिभा को निखारने का बीड़ा उठाया और लंबे बालों वाली धोनी की CCL में एंट्री करवाई।

विज्ञापन

अमेरिका में रहती है बेटी

देवल सहाय अपने पीछे भरा-पूर परिवार छोड़ गए। उनकी पत्नी, एक बेटी, बेटा समेत पूरा झारखंड खेल जगत गमजदा है। अमेरिका में रहने वाली बेटी मीनाक्षी भी इन दिनों रांची में ही थी। पुत्र अभिनव आकाश सहाय की माने तो, 'पिछले तीन माह से बीमार चल रहे देवल दा को अस्पताल से घर लाया गया था, लेकिन फिर तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दोबारा भर्ती कराया गया, जहां परेशानी और बढ़ गई। तड़के तीन बजे के आसपास पिता जी ने दुनिया को अलविदा कहा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed