फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Deodhar Trophy: Gaikwad, Aparajith guide India B to 108-run win over India A 

देवधर ट्रॉफीः गायकवाड़-अपराजित का शानदार शतक, इंडिया बी ने इंडिया ए को 108 रनों से हराया

Thu, 31 Oct 2019 05:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 31 Oct 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
Deodhar Trophy: Gaikwad, Aparajith guide India B to 108-run win over India A 
बाबा अपराजित - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतुराज गायकवाड़ (113) और बाबा अपराजित (101) के शतकीय प्रहारों से इंडिया बी ने देवधर ट्रॉफी के पहले वनडे मुकाबले में इंडिया ए को 108 रन से रौंदकर धमाकेदार आगाज किया।

विज्ञापन


इंडिया बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 302 रन बनाए। अपने शुरुआती दो विकेट 63 रन पर गंवाने वाले इंडिया बी के लिए गायकवाड़ और अपराजित ने तीसरे विकेट के लिए 158 रन की साझेदारी कर स्कोर 200 के पार पहुंचाया। इस खतरनाक होती साझेदारी को भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 42वें ओवर में गायकवाड़ को एलबीडब्ल्यू आउट कर तोड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी पारी में 122 गेंदों का सामना कर आठ चौक और चार छक्के जड़े। केदार जाधव (05) भी जल्दी पवेलियन पहुंच गए, जबकि 48वें ओवर में अपराजित रन आउट हुए। विजय शंकर (26) पारी की अंतिम गेंद पर आउट हुए। जयदेव उनादकट और अश्विन ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में इंडिया ए की टीम रूश कलारिया (3/20) और मोहम्मद सिराज (2/30) के सामने 47.2 ओवर में 194 रन पर ढेर हो गई। इंडिया ए के कप्तान हनुमा विहारी ने 82 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। इशान किशन ने 26, अमनदीप खरे ने 25, अभिमन्यु ईश्वरन ने 20 रन का योगदान दिया। इंडिया ए का सामना अब शुक्त्रस्वार को दूसरे मैच में इंडिया सी से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed