IPL 2019: सात साल बाद प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली, बैंगलोर को 16 रन से हराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान श्रेयस अय्यर (52) और शिखर धवन (50) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली ने रविवार को इंडियन टी-20 लीग के 46वें मुकाबले में बैंगलोर को 16 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बना ली है। बता दें कि दिल्ली सात साल बाद इंडियन टी-20 लीग के प्लेऑफ में जगह बना पाई है। इससे पहले दिल्ली ने साल 2012 में प्लेऑफ में जगह पक्की की थी।
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। जवाब में बैंगलोर ने 7 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी और मैच हार गई। शिखर धवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर ने शानदार शुरुआत की। मगर 5.5 ओवर में बैंगलोर को पार्थिव पटेल के रूप में पहला झटका लगा। कागिसो रबाडा ने पटेल को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 20 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रन का उम्दा पारी खेली। पहले विकेट के लिए विराट और पार्थिव के बीच 63 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद अक्षर पटेल ने कप्तान विराट कोहली (23) को शेरफेन रदरफोर्ड के हाथों कैच आउट कराकर बैंगलोर को दूसरा झटका दिया।
इसके बाद 11.3 ओवर में शेरफेन रदरफोर्ड ने दिल्ली को बड़ी सफलता दिलाई। रदरफोर्ड ने एबी डीविलियर्स (17) को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराकर बैंगलोर को तीसरा झटका दिया। पटेल ने डीविलियर्स का बेहतरीन कैच पकड़ा। इसके अगले ही ओवर (12.2) में अमित मिश्रा ने हेनरिच क्लासेन (3) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया। पंत ने क्लासेन का उम्दा कैच पकड़ा। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अमित ने शिवम दूबे (24) को धवन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। दिल्ली की तरफ से कागिसो रबाडा और अमित मिश्रा ने 2-2 और इशांत शर्मा, अक्षर पटेल और शेरफेन रदरफोर्ड ने 1-1 विकेट लिए।
दिल्ली की पारी
इससे पहले दिल्ली ने बैंगलोर के सामने जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने शानदार शुरुआत की, लेकिन चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर उमेश यादव ने दिल्ली को पहला झटका दिया। यादव ने पृथ्वी शॉ (18) को विकेटकीपर पार्थिव पटेल के हाथों कैच आउट कराया। पहले विकेट के लिए धवन और शॉ के बीच 35 रन की साझेदारी हुई।
यहां से धवन और अय्यर ने मिलकरा पारी को आगे बढ़ाया और दिल्ली के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। मगर 12.2 ओवर में युजवेंद्र चहल ने दिल्ली को सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन के रूप में दूसरा झटका दिया। चहल ने उन्हें वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। धवन ने 37 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए धवन ने अय्यर के साथ मिलकर 68 रन की साझेदारी की।
इसके बाद युजवेंद्र चहल ने दिल्ली को तीसरा झटका दिया। चहल ने ऋषभ पंत (7) एलबीडब्ल्यू आउट कराकर डगआउट भेजा। पंत और अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी हुई। इसके अगले ही ओवर (15.3) ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने कप्तान श्रेयस अय्यर को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर दिल्ली को चौथा झटका दिया। उन्होंने 37 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नवदीप सैनी ने कॉलिन इनग्राम (11) को सुंदर के हाथों कैच आउट कराया। बैंगलोर की तरफ से युजवेंद्र चहल ने 2, जबकि उमेश यादव, नवदीप सैनी और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट चटकाए।
इससे पहले दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। बैंगलोर जहां तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान में हैं तो दिल्ली ने संदीप लामिछाने को क्रिस मॉरिस की जगह टीम में शामिल किया है।
दोनों टीम की प्लेइंग XI
दिल्ली: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, कॉलिन इनग्राम, एक्सर पटेल, कागिसो रबाडा, संदीप लामिछाने, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा
बैंगलोर: पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, मार्कस स्टोइनिस, हेनरिक क्लासेन, शिवम दुबे, गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल