फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   delhi capitals starts online sale of ipl 12 tickets

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 12 के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू की

Sat, 09 Mar 2019 12:51 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sat, 09 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
delhi capitals starts online sale of ipl 12 tickets
DELHI CAPITALS

दिल्ली कैपिटल्स टीम ने 12वीं इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट सीजन के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी है। दिल्ली की इस फ्रेंचाइजी का स्वामित्व अब जेएसडब्ल्यू और जीएमआर ग्रुप के पास संयुक्त रूप से है। दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को यह घोषणा की कि उसके आईपीएल मैचों के टिकट उसके टिकट भागीदारी पेटीएम और इनसाइडर पर उपलब्ध होंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स के  फैंस उसके यहां 12वें आईपीएल के मैचों के टिकट उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं। 

टिकटों की बिक्री शुरू होने पर दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ धीरज मल्होत्रा ने कहा, 'अभी आईपीएल के शुरू होने में दो हफ्ते बाकी हैं और हम इसके टिकटों की बिक्री शुरू कर खुश हैं। अभी तक टिकटों की बिक्री के लिए दिल्ली के फैंस का उत्साह काफी ज्यादा है। दिल्ली कैपिटल्स खचाखच भरे फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में जोरदार प्रदर्शन को बेताब है।' 
विज्ञापन


'दिल्ली कैपिटल्स में हम सभी के लिए यह यहां नया सीजन है। मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली के फैंस दिल्ली कैपिटल्स की हौसलाअफजाई के लिए बड़ी तादाद में यहां मैदान पर आएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 12 में अपने अभियान का आगाज 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच से करेगी। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम दो दिन बाद अपने घर में यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में 26 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स और 30 मार्च को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच खेलेगी। 


2 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स की टीम किंग्स इलेवन पंजाब से पीसीए स्टेडियम में खेलेगी। दिल्ली कैपिटल्स 4 अप्रैल को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद से मैच खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed