फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Capitals player test positive before match against CSK team in Isolation

Corona in IPL: दिल्ली की टीम में दूसरी बार कोरोना की एंट्री, चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले एक खिलाड़ी की रिपोर्ट पॉजिटिव

Sun, 08 May 2022 12:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 08 May 2022 12:54 PM IST
सार

दिल्ली की टीम में दूसरी बार कोरोना का मामला सामने आने के बाद चेन्नई के खिलाफ इस टीम के खेलने पर संशय बना हुआ है। दिल्ली के एक खिलाड़ी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 
 

विज्ञापन
Delhi Capitals player test positive before match against CSK team in Isolation
दिल्ली कैपिटल्स की टीम - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में दूसरी बार कोरोना के मामले सामने आए हैं। इस बार भी दिल्ली के एक खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद दिल्ली और चेन्नई के बीच होने वाले मैच पर संशय बना हुआ है। इससे पहले भी दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में कोरोना के कई मामले सामने आए थे, लेकिन इससे टूर्नामेंट में ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा था। दिल्ली के कैंप में कोरोना का मामला सामने आने के बाद पूरी टीम को आइसोलेट कर दिया गया है। हालांकि, दिल्ली के लिए राहत की बात यह है कि जिस खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पजिटिव आई है, वह नेट गेंदबाज है और मुख्य टीम का हिस्सा नहीं है। 
विज्ञापन


दिल्ली की टीम को आज शाम 7ः30 बजे से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपना 11वां मैच खेलना है, लेकिन पूरी टीम के आइसोलेशन में होने की वजह से मैच को लेकर संशय बना हुआ है। रविवार की सुबह सभी खिलड़ियों का टेस्ट किया गया है और उन्हें अपने कमरे के अंदर रहने के लिए ही कहा गया है। इस जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही दिल्ली और चेन्नई के बीच होने वाले मैच को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी बार आइसोलेट हुई है दिल्ली की टीम
आईपीएल 2022 के दौरान यह दूसरी बार है जब दिल्ली की टीम आइसोलेट हुई है। इससे पहले टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट, ऑलराउंडर मिशेल मार्श, कीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट और तीन सपोर्ट स्टाफ सहित टीम के छह सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इस वजह से पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मैच में भी बदलाव हुआ था। पहले यह मैच पुणे में खेला जाना था, लेकिन बाद में इसे मुंबई में कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तय समय पर हो सकता है मैच
दिल्ली और चेन्नई के मैच को लेकर बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दिल्ली के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि यह मैच तय समय और स्थान पर हो सकता है। नेट गेंदबाज के संक्रमित होने से टीम में भी कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। 

दिल्ली कैपिटल्स में कब-कब आए कोरोना के मामले
दिल्ली की टीम में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के कई मामले सामने आए हैं। 15 अप्रैल को सबसे पहले टीम के फीजियो पैट्रिक फारहार्ट कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद 16 अप्रैल को दिल्ली के स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट चेतन कुमार भी संक्रमित पाए गए थे। 18 अप्रैल को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श, टीम डॉक्टर अभिजीत साल्वी, सोशल मीडिया कंटेंट टीम मेंबर अकाश माने की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 20 अप्रैल को दिल्ली की टीम के एक और खिलाड़ी न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट कोरोना संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed