फैसला: दीपक हुड्डा ने छोड़ा बड़ौदा क्रिकेट संघ का साथ, पिछले सत्र में पांड्या के साथ हुआ था झगड़ा
बीसीए ने जनवरी में अनुशासनहीनता और खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए हुड्डा को पिछले घरेलू सत्र में निलंबित किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपक हुड्डा ने गुरुवार को बड़ौदा क्रिकेट संघ का साथ छोड़ दिया है। बड़ौदा क्रिकेट संघ (बीसीए) ने उन्हें एनओसी भी जारी कर दी है। बीसीए सचिव अजित लेले ने गुरुवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को इस बात की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि अब वह राजस्थान के लिए खेल सकते हैं। बता दें कि पिछले सत्र में कप्तान क्रुणाल पांड्या के साथ उनका मतभेद हुआ था।
गौरतलब है कि बीसीए ने जनवरी में अनुशासनहीनता और खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए हुड्डा को पिछले घरेलू सत्र में निलंबित किया था। हुड्डा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत से पहले शिविर छोड़कर चले गए थे। हुड्डा ने दावा किया था कि पांड्या ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। 26 साल के हुड्डा ने 2014 में प्रथम श्रेणी पदार्पण किया और 46 मैचों में नौ शतक और 15 अर्धशतक की मदद से 2908 रन बना चुके हैं। दाएं हाथ के आफ स्पिनर हुड्डा के नाम 20 विकेट भी दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 68 लिस्ट ए के साथ-साथ 131 टी-20 मैच भी खेले हैं। साल 2017 में उन्हें श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत टीम में शामिल किया गया था।
इरफान पठान निराश
उधर, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने उनके जाने को लेकर निराशा व्यक्त की है। पठान ने ट्वीट किया, 'कितने क्रिकेट संघ ऐसे खिलाड़ी को गंवा देते हैं, जो भारतीय टीम के संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल है। दीपक हुड्डा का बड़ौदा क्रिकेट को छोड़कर जाना बड़ा नुकसान है। वह 10 और साल टीम को अपनी सेवा दे सकता था क्योंकि वह अभी युवा है। बड़ौदा का होने के कारण मैं इससे बेहद निराश हूं।'
How many cricket association will loose out on a player who is in the Indian team probables list? Deepak Hooda leaving baroda cricket is a huge loss. He could have easily given his services for another ten years as he is still young. As a Barodian It’s utterly disappointing!
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) July 15, 2021