फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DDCA confirms that first t-20 match between India and Bangladesh will go as per plan

INDvBAN: हो गया साफ, दिल्ली की खराब हवाओं और प्रदूषण के बीच ही होगा पहला टी-20

Thu, 31 Oct 2019 01:29 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 31 Oct 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
DDCA confirms that first t-20 match between India and Bangladesh will go as per plan
प्रदूषण के बीच मैच - फोटो : Social Media

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले पहले टी-20 मैच पर मंडराए संकट के बादल अब छंट गए हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि देश की राजधानी में खेला जाने वाला यह मुकाबला मौसम की भेंट चढ़ जाएगा। दिल्ली में दिवाली के बाद प्रदूषण की मात्रा में काफी इजाफा हुआ था, जिससे इस मैच को दिल्ली से बाहर आयोजित कराए जाने की मांग उठने लगी थी। इन सभी अटकलबाजियों पर विराम लगाते हुए डीडीसीए के अधिकारियों ने यह साफ किया कि मैच तय समय पर अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

विज्ञापन

 

डीडीसीए के अधिकारियों ने कहा कि मैच को दिल्ली से बाहर कराने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। भारत और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार ही चलेगा। बीसीसीआई की ओर से भी हमें इस तरह के कोई निर्देश नहीं मिले हैं, बल्कि हमें तो मुकाबले के लिए तैयारी जारी रखने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

 

दिल्ली की प्रदूषण को लेकर कुछ पर्यावरणविदों ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को पत्र भी लिखा था, जिसमें बताया गया था कि इस वायु प्रदूषण की वजह से खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने में काफी परेशानी आ सकती है और स्वास्थ्य समस्याएं भी खड़ी हो सकती हैं, लेकिन बीसीसीआई ने इसे अस्वीकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बहुत खराब हो गया था, जिससे मैच को दिल्ली में कराए जाने को लकर सवाल खड़े होने लगे थे। मगर अब दिल्ली क्रिकेट संघ ने साफ कर दिया है कि मैच अपने तय समयानुसार यानी रविवार तीन नवंबर को दिल्ली में ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed