{"_id":"572b706d4f1c1b36595cd067","slug":"dd-vs-rps-ipl-s-33rd-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी की सुपरजाइंट्स ने 7 विकेट से डेयरडेविल्स को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी की सुपरजाइंट्स ने 7 विकेट से डेयरडेविल्स को हराया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 May 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के 33 वें मुकाबले में बिना कप्तान मैदान में उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स ने पहले टॉस गंवाया फिर राइजिंग पुणे के समक्ष 20 ओवर में 7 विकेट खोकर महज 162 रन ही बना सकी। इसके जवाब में राइजिंग पुणे ने महज 3 विकेट खोकर ही 19.1 ओवर में इस लक्ष्य को पार करते हुए 166 रन बना दिए। इसी के साथ धोनी की राइजिंग पुणे ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 7 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
अपने कप्तान और दिग्गज ओपनर क्वांटन डी कॉक की गैरमौजूदगी में उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स की शुरुआत करने ऋषभ पंत और संजू सैमसन पहुंचे। दोनों की जोड़ी नहीं जल्दी टूट गई। तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने ऋषभ को 2 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। हालांकि अगली गेंद ही गेंद पर नए बल्लेबाज करुण नायर ने चौके जड़कर गेंदबाज को अपना आत्मविश्वास दिखा दिया। दूसरे ओवर संजू सैमसन अपने खाते में 20 रन बना पाए। उन्हें टीम के दूसरे तेज गेंदबाज स्कॉट बौलेंड ने आउट किया।
विज्ञापन
दो विकेटों के पतन के बाद कप्तान जेपी डुमिनी ने मैदान में रन बनाने की जिम्मेदारी उठाई। मध्यम गति के गेंदबाज रजत भाटिया की गेंद पर करुण नायर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 23 गेंदों में 5 चौके जड़े और 32 रन की पारी खेली। फिर पहुंचे इंग्लैंड मूल के सैम बिलिंग्स। उन्होंने 13 वें ओवर में अश्विन की दो गेंदों में पर दो छक्के जड़े। इसी ओवर में टीम ने 100 का आंकड़ा पार किया। बिलिंग्स ने हाथ खोलने शुरू किए और बड़े हिट लगाने शुरू किए लेकिन 24 के निजी स्कोर पर वह भाटिया का दूसरा शिकार हुए। खतरनाक कैरेबियाई बल्लेबाज कार्लोस ब्रैथवेट ने 8 गेंदों में 3 छक्के लगाकर 20 रन बनाए। उन्हें बोलेंड ने आउट किया।
विज्ञापन
डेथ ओवरों मे तेज खेल रही दिल्ली को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब 17 वें ओवर में कप्तान डुमिनी रनआउट हुए। अगले ओवर में जयंत यादव एक रन बनाकर चलते बने। पुणे के गेंदबाजों ने पूरे 20 ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की और दिल्ली के बल्लेबाजों को ज्यादा स्कोर नहीं बनाने दिया। हालांकि आखिर ओवर में पवन नेगी ने एक छक्का और एक चौके की मदद से 13 रन बनाए।