{"_id":"626e9cd6363d932fdf12836b","slug":"dc-vs-lsg-highlights-lucknow-super-giants-defeats-delhi-capitals-by-6-runs-mohsin-khan-kl-rahul-stars-in-ipl-2022-match-45-at-mumbai-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DC vs LSG: लखनऊ ने दिल्ली को छह रन से हराया, प्लेऑफ के लिए दावा किया मजबूत, मोहसिन की घातक गेंदबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs LSG: लखनऊ ने दिल्ली को छह रन से हराया, प्लेऑफ के लिए दावा किया मजबूत, मोहसिन की घातक गेंदबाजी
Sun, 01 May 2022 08:15 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 01 May 2022 08:15 PM IST
सार
केएल राहुल और दीपक हुड्डा ने मिलकर लखनऊ की पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच राहुल ने 35 गेंदों पर अपने आईपीएल करियर का 29वां अर्धशतक लगाया। वहीं, दीपक हुड्डा ने भी करियर का छठा अर्धशतक लगाया।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल 2022 के 45वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 195 रन बनाए। कप्तान केएल राहुल ने 77 रन और दीपक हुड्डा ने 52 रन की पारी खेली। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 189 रन ही बना सकी।
इस जीत के साथ लखनऊ की टीम 10 मैचों में से सात मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। उसके 14 अंक हैं। लखनऊ की टीम ने प्लेऑफ के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। वहीं, दिल्ली की टीम की यह नौ मैचों में पांचवीं हार थी। आठ अंक लेकर दिल्ली की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है।

An elated dugout as @LucknowIPL win by 6 runs against #DelhiCapitals.#TATAIPL #DCvLSG pic.twitter.com/EVagwBHHVA
विज्ञापन विज्ञापन— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2022
लखनऊ की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 195 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने मिलकर 42 रन की ओपनिंग साझेदारी की। डिकॉक 13 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट। इसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल है।
इसके बाद केएल राहुल और दीपक हुड्डा ने मिलकर लखनऊ की पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच राहुल ने 35 गेंदों पर अपने आईपीएल करियर का 29वां अर्धशतक लगाया। वहीं, दीपक हुड्डा ने भी करियर का छठा अर्धशतक लगाया। इस साझेदारी को शार्दुल ठाकुर ने तोड़ा। उन्होंने हुड्डा को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेजा।
अर्धशतक लगाने के बाद केएल राहुल
दीपक हुड्डा

कप्तान राहुल 51 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्के की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें भी शार्दुल ने आउट किया। आखिरी में मार्कस स्टोइनिस ने 16 गेंदों पर 17 रन और क्रुणाल पांड्या ने छह गेंदों पर नौ रन की पारी खेल लखनऊ को 195 के टोटल तक पहुंचाया। दिल्ली की ओर से शार्दुल ने ही तीनों विकेट लिए।
दिल्ली की पारी
196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम शुरुआत खराब रही। 13 रन पर टीम ने अपने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। पृथ्वी शॉ पांच रन और डेविड वॉर्नर तीन रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिचेल मार्श और कप्तान ऋषभ पंत ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 25 गेंदों पर 60 रन की आक्रामक साझेदारी निभाई। मिचेल मार्श और अंपायर के एक खराब फैसले ने पूरा मैच पलट कर रख दिया।
मिचेल मार्श और ऋषभ पंत
मोहसिन ने पंत को क्लीन बोल्ड किया

दरअसल आठवें ओवर में जब मिचेल मार्श 37 रन के स्कोर पर थे, तब कृष्णप्पा गौतम गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर कैच आउट की अपील की। गेंद विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों में पहुंची थी। इसके बाद गौतम के अपील पर फील्ड अंपायर ने मार्श को आउट करार दिया। इस पर मार्श ने डीआरएस की भी मांग नहीं की और पवेलियन लौट गए। 73 पर तीसरा विकेट गिरते ही मैच पलट गया।
इसके बाद ललित यादव कुछ खास नहीं कर सके और तीन रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। रोवमन पॉवेल ने कप्तान पंत के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। पंत और पॉवेल के बीच 25 गेंदों पर 34 रन की साझेदारी हुई। पंत 30 गेंदों पर 44 रन बनाकर मोहसिन खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।
मोहसिन खान

अपनी पारी में पंत ने सात चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद 17वें ओवर में एक बार फिर मोहसिन का कहर देखने को मिला। उन्होंने सबसे पहले अक्षर पटेल और पॉवेल की साझेदारी को तोड़ा। दोनों के बीच 19 गेंदों पर 25 रन की साझेदारी हुई। इस ओवर में पॉवेल 21 गेंदों 35 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में पॉवेल ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद शार्दुल ठाकुर को भी पवेलियन भेजा।
दिल्ली को आखिरी ओवर में 21 रन की जरूरत थी और क्रीज पर अक्षर के साथ कुलदीप यादव मौजूद थे। मार्कस स्टोइनिस की पहली गेंद पर कुलदीप ने छक्का लगाया। इसके बाद दूसरी गेंद वाइड रही। इसके बाद कुलदीप ने एक रन बनाया। अगली तीन गेंद पर कोई रन नहीं बने। आखिरी गेंद पर अक्षर ने छक्का लगाया, लेकिन यह काफी नहीं रहा।
मैच के बाद लखनऊ और दिल्ली के खिलाड़ी