{"_id":"615d6f9e8ebc3e2edf65bba2","slug":"david-warner-will-open-for-australia-instead-of-poor-form-says-caption-finch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टी-20 वर्ल्डकप: खराब फॉर्म के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करेंगे वार्नर, कप्तान फिंच ने यूएई पहुंचने से पहले कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-20 वर्ल्डकप: खराब फॉर्म के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करेंगे वार्नर, कप्तान फिंच ने यूएई पहुंचने से पहले कही यह बात
Wed, 06 Oct 2021 03:14 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 06 Oct 2021 03:14 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच ने कहा कि वार्नर के ओपनिंग करने पर कोई संदेह नहीं है। वो ऑस्ट्रेलिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। वहीं अपनी फिटनेस को लेकर उन्होंने कहा कि वो दोनों प्रैक्टिस मैचों में शामिल होने के लिए जल्द ही फिट हो जाएंगे।
विज्ञापन
टी-20 वर्ल्डकप में वार्नर और फिंच की जोड़ी ही ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करेगी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने कहा है कि टी-20 वर्ल्डकप में डेविड वार्नर उनके साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि वार्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेलने वाले सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्हें वार्नर की क्षमता पर पूरा भरोसा है। आईपीएल 2021 में लगातार खराब फॉर्म के चलते वार्नर को हैदराबाद की कप्तानी छोड़नी पड़ी है और बाद में उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच उन्हें मौका देने के पक्ष में हैं। आईपीएल के दूसरे फेज में वार्नर ने शून्य और दो रन की पारी खेली थी। इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
वार्नर ने पिछले एक साल से ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई टी-20 मैच नहीं खेला है। कुछ समय पहले हुए वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के दौरे में भी उन्हें टीम में नहीं रखा गया था। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया से यूएई के लिए रवाना होने से पहले कप्तान फिंच ने कहा कि उन्हें वार्नर के खेलने को लेकर कोई संदेह नहीं है। इस साल टी-20 वर्ल्डकप का आयोजन यूएई और ओमान में होना है।
विज्ञापन
वार्नर ने पिछले एक साल से ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई टी-20 मैच नहीं खेला है। कुछ समय पहले हुए वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के दौरे में भी उन्हें टीम में नहीं रखा गया था। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया से यूएई के लिए रवाना होने से पहले कप्तान फिंच ने कहा कि उन्हें वार्नर के खेलने को लेकर कोई संदेह नहीं है। इस साल टी-20 वर्ल्डकप का आयोजन यूएई और ओमान में होना है।
विज्ञापन
मैक्सवेल और हेजलवुड के अलावा फॉर्म में नहीं है कोई खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया की टीम में मैक्सवेल और हेजलवुड ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल 2021 में लगातार अपने टीमों के लिए खेल रहे हैं। इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया का कोई भी खिलाड़ी लगातार मैच नहीं खेल रहा है। इससे टीम को नुकसान हो सकता है। खुद कप्तान फिंच अभी-अभी चोट से उबरे हैं और वर्ल्डकप में उतरने से पहले वो सिर्फ दो प्रैक्टिस मैच खेलेंगे। स्टीव स्मिथ को भी दिल्ली के लिए ज्यादा मैच खेलने को नहीं मिले हैं। इस पर फिंच ने कहा "टीम के खिलाड़ी वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के दौरे पर थे। बाकी खिलाड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं, लेकिन मैच प्रैक्टिस उससे बिल्कुल अलग होती है। इसलिए दोनों प्रैक्टिस मैच बहुत जरूरी होंगे।"
चोट से लगभग ठीक हो चुके हैं फिंच
फिंच ने अपनी चोट पर बताया "जब मेरी सर्जरी हुई थी, तब लग रहा था कि मैं प्रैक्टिस मैच नहीं खेल पाऊंगा, लेकिन पिछले दो हफ्ते में मैंने काफी तेजी से रिकवरी की है। इस वजह से ऐसा लग रहा है कि मैं जल्द ही फिट होकर दोनों मैच खेल पाऊंगा। मैं ट्रेनिंग कर पा रहा हूं और अपने घुटनों पर वजन भी डाल पा रहा हूं। ये सब काफी अच्छे संकेत हैं। मुझे कोई संदेह नहीं है कि मैं उन मैचों के लिए फिट रहने वाला हूं।" इसके साथ ही फिंच ने कहा कि ज्यादा मैच न खेलने से उनके खिलाड़ी ताजा महसूस करेंगे और वर्ल्डकप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।