{"_id":"61cc9f3380ac5226b80e93ca","slug":"david-warner-wants-to-beat-team-india-at-home-before-retiring-from-tests-also-aiming-to-win-2023-ashes-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"David Warner: टेस्ट से संन्यास से पहले भारत को उसके घर में हराना चाहते हैं वार्नर, 2023 एशेज जीतना भी लक्ष्य","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
David Warner: टेस्ट से संन्यास से पहले भारत को उसके घर में हराना चाहते हैं वार्नर, 2023 एशेज जीतना भी लक्ष्य
Wed, 29 Dec 2021 11:17 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:17 PM IST
सार
अगली एशेज सीरीज तक डेविड वार्नर 37 वर्ष के हो जाएंगे, लेकिन उम्र उनके लिए महज एक आंकड़ा है। उन्होंने कहा कि जेम्स एंडरसन ने उम्रदराज खिलाड़ियों के लिए मानदंड कायम कर दिए हैं।
विज्ञापन
शॉट खेलते डेविड वार्नर
- फोटो : ICC@twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर टेस्ट क्रिकेट से विदा लेने से पहले इंग्लैंड में 2023 एशेज सीरीज जीतना और भारत को उसकी सरजमीं पर हराना चाहते हैं। एशेज सीरीज में 12 दिन के भीतर 3-0 से बढ़त बनाने के बाद 35 वर्षीस वार्नर ने स्वीकरार किया कि उनका काम अभी पूरा नहीं हुआ है। वार्नर इस साल टी-20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे और ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार खिताब जीता था।
उन्होंने कहा- हमने अभी भारत को भारत में नहीं हराया है, हम ऐसा करना चाहेंगे। इंग्लैंड में 2019 में सीरीज ड्रॉ रही थी, लेकिन उम्मीद है कि अगली बार हम जीतेंगे। इंग्लैंड में तीन सीरीज में 13 और भारत में दो सीरीज में आठ टेस्ट खेल चुके वार्नर का दोनों देशों में खराब रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने क्रमश: 26 और 24 की औसत से रन बनाए और एक भी शतक नहीं जमा सके।
अगली एशेज सीरीज तक वह 37 वर्ष के हो जाएंगे, लेकिन उम्र उनके लिए महज एक आंकड़ा है। उन्होंने कहा कि जेम्स एंडरसन ने उम्रदराज खिलाड़ियों के लिए मानदंड कायम कर दिए हैं। मैं अपनी ओर से रन बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता। मैं फॉर्म में हूं। नए साल में एक बड़ी पारी का इंतजार है।
विज्ञापन
अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाने वाले डेविड वार्नर की हिंदुस्तानियों के बीच अलग ही फैन फॉलोइंग है। वह तेलुगु गानों में अपने पूरे परिवार के साथ डांस करते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहे हैं। वार्नर को आईपीएल 2021 सीजन के बीच में हैदराबाद ने कप्तानी से हटा दिया था, जिसके बाद केन विलियम्सन ने उनकी जगह ली थी।
इंग्लैंड को कृत्रिम विकेटों पर अभ्यास की सलाह
वार्नर ने हार से बेजार इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया की अतिरिक्त उछालभरी पिचों के अनुकूल ढलने के लिए कृत्रिम विकेटों पर अभ्यास की सलाह दी है। उन्होंने कहा- बल्लेबाजी के नजरिये से देखें तो उछाल एक बड़ा कारण रहा है। ऑस्ट्रेलिया में पले बढे़ होने के कारण हमारे लिए इन पिचों पर खेलना इंग्लैंड की तुलना में अलग है।
वार्नर ने कहा- मैं इंग्लैंड टीम को सलाह दूंगा कि वे कृत्रिम पिचों पर अभ्यास करें ताकि इस अतिरिक्त उछाल से निपट सकें। वार्नर ने कहा कि इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पहले तीन टेस्ट में शॉर्टपिच गेंद डालकर गलती की क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर यह रणनीति कारगर साबित नहीं होती।
भारत और इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड
वार्नर भारत और इंग्लैंड की सरजमीं में शतक नहीं लगा पाए हैं। वार्नर ने भारत में आठ टेस्ट मैचों में 24.25 की औसत से 388 रन बनाए हैं। इसमें तीन अर्द्धशतक हैं। वहीं, इंग्लैंड में उन्होंने 13 मैचों में 651 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 26.04 का रहा। इसमें सात अर्द्धशतकीय पारियां शमिल हैं।