{"_id":"6302f9eff2254324af4eb6d0","slug":"david-warner-wants-relief-from-the-ban-on-captaincy-said-i-have-said-this-many-times-to-the-board","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"David Warner: कप्तानी पर लगे प्रतिबंध से राहत चाहते हैं वॉर्नर, बोले- मैं तो कई बार कह चुका, अब बोर्ड की मर्जी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
David Warner: कप्तानी पर लगे प्रतिबंध से राहत चाहते हैं वॉर्नर, बोले- मैं तो कई बार कह चुका, अब बोर्ड की मर्जी
Mon, 22 Aug 2022 09:07 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 22 Aug 2022 09:07 AM IST
सार
वर्तमान टेस्ट कप्तान पैट कमिंस सहित कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी वॉर्नर पर लगे आजीवन प्रतिबंध को खत्म करने की अपील कर चुके हैं।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेविड वॉर्नर ने कहा कि वह उन पर लगे कप्तानी के आजीवन प्रतिबंध को हटाने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ बातचीत करने को तैयार हैं। दक्षिण अफ्रीका में 2018 में गेंद से छेड़छाड़ के मामले के बाद तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ से कप्तानी छीन ली गई थी और उन पर दो साल तक ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व नहीं करने का प्रतिबंध लगाया गया था। दूसरी तरफ वॉर्नर को और कड़ी सजा दी गई और उन्हें कप्तानी से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया था। वर्तमान टेस्ट कप्तान पैट कमिंस सहित कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी वॉर्नर पर लगे आजीवन प्रतिबंध को खत्म करने की अपील कर चुके हैं।
वॉर्नर ने कहा, ‘मैं कई बार कह चुका हूं कि अब बोर्ड पर निर्भर है कि वह इस मामले में मुझसे बातचीत करे। बोर्ड अपने दरवाजे खोले और तब मैं उनके साथ बैठकर इस मामले पर बातचीत कर सकता हूं।’ वॉर्नर, स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़छाड़ के मामले में उनकी भूमिका को लेकर कुछ समय के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। वॉर्नर और स्मिथ पर एक साल का प्रतिबंध लगा था जबकि बैनक्रॉफ्ट को नौ महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया था।