फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   David Warner said wants to learn one handed shot from rishabh pant excited to play for DC

IPL 2022: हैदराबाद छोड़ दिल्ली में लौटे वॉर्नर मैच खेलने के लिए बेताब, कप्तान पंत से यह शॉट सीखना चाहते हैं

Thu, 07 Apr 2022 02:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 07 Apr 2022 02:19 PM IST
सार

डेविड वॉर्नर ने दिल्ली के लिए ही अपना पहला आईपीएल मैच खेला था और अब फिर दिल्ली की टीम में वापस आ चुके हैं। वार्नर अब दिल्ली से मैच खेलने के लिए बेताब हैं। वो कप्तान पंत से एक हाथ वाला शॉट भी सीखना चाहते हैं। 
 

विज्ञापन
David Warner said wants to learn one handed shot from rishabh pant excited to play for DC
डेविन वॉर्नर और ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर कंगारू टीम के पाकिस्तान दौरे के बाद आईपीएल के लिए भारत आ चुके हैं। वॉर्नर ने अपना क्वारैंटीन का समय भी पूरा कर लिया है और अब दिल्ली के लिए मैदान में उतरने को बेताब हैं। उन्होंने साल 2009 में दिल्ली के लिए ही अपना आईपीएल करियर शुरू किया था। इसके बाद वॉर्नर लंबे समय तक सनराइजर्स की टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने टीम की कप्तानी भी की और 2016 में अपनी टीम को चैंपियन भी बनाया। इसके बाद खराब फॉर्म के चलते उनसे कप्तानी ले ली गई और उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। 
विज्ञापन


वॉर्नर ने इससे पहले दिल्ली के लिए भी अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रीटेन नहीं किया गया था। अब लखनऊ के खिलाफ मैच में वॉर्नर फिर दिल्ली के लिए वापसी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पंत से एक हाथ से छक्का लगाना सीखना चाहते हैं वॉर्नर
डेविड वॉर्नर ने कहा "मैं ऋषभ से एक हाथ से शॉट लगाना सीखना चाहता हूं। वो एक युवा खिलाड़ी है, जो कप्तानी सीख रहा है और भारतीय टीम का अभिन्न हिस्सा भी है। मैं उत्साहित हूं और मैं उनके साथ बल्लेबाजी करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।" वॉर्नर ने आगे बताया कि वो उनके पास हेड कोच रिकी पॉन्टिंग के साथ काम करने का मौका है। वो दिल्ली के लिए बतौर कोच बहुत हद तक सफल रहे हैं। वो ऑस्ट्रेलिया के लिए सफल कप्तान रहे हैं और अब कोच के रूप में उनकी काफी ज्यादा इज्जत है। वॉर्नर उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के खिलाफ मैच को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी टीम को पूरी क्षमता के साथ खेलने की जरूरत है। फील्डिंग खेल का एक अहम पहलू है और अगर दिल्ली की टीम सभी कैच पकड़ती है और जितनी बेहतर हो सके उतनी बेहतर फील्डिंग करती है तो इस टूर्नामेंट में यह टीम काफी आगे जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed