{"_id":"961bd278-6af5-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"david-warner-ruled-out-of-opening-two-odis-against-west-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंडीज के खिलाफ मैचों से चोटिल वार्नर बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विंडीज के खिलाफ मैचों से चोटिल वार्नर बाहर
पर्थ/एजेंसी
Updated Wed, 30 Jan 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंगूठे में फ्रैक्चर की वजह से ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर वेस्ट इंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज के शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए हैं। वार्नर की जगह उस्मान ख्वाजा को टीम में शामिल किया गया है। पर्थ में अभ्यास सत्र के दौरान मिचेल जानसन की गेंद वार्नर के अंगुठे पर लग गई थी जिसके बाद उन्हें शुक्रवार और रविवार को होने वाले दो मैचों से बाहर हो जाना पड़ा।
विज्ञापन
टीम के फीजियो केविन सिम्स ने कहा, ‘चोट उतनी गंभीर नहीं है फिर भी हम किसी तरह का जोखिम लेना नहीं चाहते। हालांकि इस कारण उन्हें दो मैचों से बाहर रहना पड़ेगा। इसके बाद हम चोट की समीक्षा करके ही तय कर पाएंगे कि सीरीज के बाकी मैचों के लिए वह उपलब्ध होगे या नहीं।’
विज्ञापन