फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   David Warner has been ruled out of the remainder of the white ball matches against India with a groin injury DArcy Short named his replacement for the T20I fir

AUSvIND: ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, वन-डे और टी-20 सीरीज से बाहर हुआ यह दिग्गज

Mon, 30 Nov 2020 09:11 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 30 Nov 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
David Warner has been ruled out of the remainder of the white ball matches against India with a groin injury DArcy Short named his replacement for the T20I fir
डेविड वार्नर - फोटो : twitter

ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त का जश्न खत्म भी नहीं कर पाई थी कि एक खबर ने उसे झकझोकर कर रख दिया। टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर चोटिल होकर पूरे सफेद गेंद प्रारूप से बाहर हो गए हैं। मतलब 2 तारीख को कैनबरा में होने वाले आखिरी वन-डे के साथ-साथ चार तारीख से शुरू हो रही टी-20 सीरीज में भी वह टीम के साथ नहीं होंगे।

विज्ञापन

 

स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की चोट के बाद वार्नर का भी इस तरह चला जाना, भारत के लिए किसी राहत से कम नहीं होगा। टीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो मैचों में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज वार्नर फील्डिंग के दौरान घायल हो गए थे, जिसके बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डार्सी शॉर्ट को मिली जगह

सीरीज के शुरुआती दो मैच में 69 और 83 रन बनाने वाले इस खब्बू बल्लेबाज की जगह टी-20 सीरीज में डार्सी शॉर्ट को जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने बताया कि, 'वार्नर 17 दिसंबर से शुरू होने वाली चार मैच की टेस्ट सीरीज से पहले अपनी परेशानी पर काबू पाना चाहेंगे। दूसरी ओर दुनिया के नंबर एक तेज गेंदबाज पैट कमिंस को भी आराम दिया गया है। कमिंस भी  आखिरी वन-डे और पूरी टी-20 सीरीज नहीं खेलेंगे, इसके पीछे ऑस्ट्रेलिया का मकसद अपने खिलाड़ियों को श्रृंखला से पहले पूरी तरह फिट रखना है।

दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर गए थे वार्नर

David Warner has been ruled out of the remainder of the white ball matches against India with a groin injury DArcy Short named his replacement for the T20I fir
डेविड वार्नर - फोटो : twitter

सिडनी में रविवार को खेले गए दूसरे वन-डे की दूसरी पारी में यह हादसा हुआ। 390 के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की पारी के चौथे ओवर में वार्नर चोटिल हुए। जब शिखर धवन ने मिड ऑफ की तरफ शॉट खेला, जिसे रोकने के लिए उन्होंने अपनी बाईं तरफ डाइव लगाई, इसी दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। वार्नर इसके बाद लड़खड़ाते हुए मैक्सवेल और टीम के स्टाफ की मदद से पवेलियन लौट गए। फिर एक्स-रे के लिए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed