{"_id":"5be6a59cbdec22695873cd5c","slug":"david-warner-and-steve-smith-meet-in-sydney-grade-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया में साथ खेलते नजर आए स्मिथ और वॉर्नर, एक साल का लगा था बैन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया में साथ खेलते नजर आए स्मिथ और वॉर्नर, एक साल का लगा था बैन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंधित सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर मार्च में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद शनिवार को पहली बार स्टीव स्मिथ के साथ ऑस्ट्रेलिया में एक साथ खेले।
विज्ञापन
कूगी ओवल में हुए मैच में ये दोनों सिडनी की अपनी-अपनी क्लब टीमों की ओर से खेले। शेन वॉटसन भी इस मैच का हिस्सा थे जबकि दर्शकों के बीच महान बल्लेबाज स्टीव वॉ और दिग्गज गेंदबाज मिशेल जॉनसन मौजूद थे।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने इन दोनों खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इन दोनों ने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए और उनके साथ तस्वीरें खिंचाई।
क्रिकेट.काम.एयू के अनुसार इस दौरान दर्शकों में इन दोनों खिलाड़ियों के प्रति कोई नाराजगी नहीं दिखी।
वॉर्नर की रेंडविक पीटरशैम टीम को स्मिथ की सदरलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। वॉर्नर ने दो चौके जड़े लेकिन 13 रन बनाने के बाद वह स्टीव वॉ के बेटे आस्टिन वॉ की गेंद को प्वाइंट पर खड़े क्षेत्ररक्षक के हाथों में खेल गए।
विज्ञापन
स्मिथ ने बेहतर प्रदर्शन किया और स्टंप होने से पहले 48 रन की पारी खेली।
इन दोनों पर हालांकि पूर्व टेस्ट ऑलराउंडर वॉटसन का प्रदर्शन हावी रहा जिन्होंने 41 गेंद में 63 रन बनाने के अलावा तीन विकेट चटकाकर सदरलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई।