{"_id":"5d125c898ebc3e3ce840223a","slug":"david-warner-3rd-australian-to-hit-500-runs-in-a-single-world-cup-to-break-sachin-tendulkar-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप 2019 में डेविड वॉर्नर के 500 रन पूरे, तोड़ सकते हैं सचिन का यह रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप 2019 में डेविड वॉर्नर के 500 रन पूरे, तोड़ सकते हैं सचिन का यह रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 26 Jun 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Devid Warner
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह मौजूदा वर्ल्ड कप में अब तक सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
2 of 5
डेविड वॉर्नर
- फोटो : social media
वॉर्नर ने इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के 32वें मैच में ये आंकड़ा छुआ। उन्होंने 61 गेंदों में छह चौके की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप के किसी एक संस्करण में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाए गए 673 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
3 of 5
डेविड वॉर्नर
- फोटो : social media
सचिन ने 2003 में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप में यह कीर्तिमान बनाया था। वॉर्नर ने मंगलवार को इंग्लैंड के साथ लॉर्ड्स स्टेडियम में जारी मुकाबले में 53 रनों की पारी के दौरान यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेविड
- फोटो : social Media
बता दें कि मैथ्यू हेडेन 659 (2007) और रिकी पोंटिंग 539 (2007) के बाद डेविड वॉर्नर तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप में 500* (2019) से ज्यादा रन बनाने का कमाल किया है।
विज्ञापन
5 of 5
वॉर्नर
- फोटो : social Media
डेविड वॉर्नर ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने सात मैचों की सात पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 500 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 166 रन रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।