फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   David miller says Sorry after snaching match from his former team Rajsthan Royals in first Qualifier

IPL 2022: अपनी पुरानी टीम से मैच छीनने के बाद मिलर ने मांगी माफी, तीन महीने पुरानी गलती पर पछताया राजस्थान

Wed, 25 May 2022 12:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 25 May 2022 12:19 PM IST
सार

राजस्थान की मुट्ठी से मैच छीनने के बाद डेविड मिलर ने ट्विटर पर अपनी पुरानी टीम से माफी मांगी। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान की टीम को उस गलती की याद दिला दी, जो उन्होंने लगभग तीन महीने पहले की थी। 
 

विज्ञापन
David miller says Sorry after snaching match from his former team Rajsthan Royals in first Qualifier
डेविड मिलर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के क्वालिफायर मैच में डेविड मिलर का तूफान देखने को मिला। मिलर ने इस मैच में 38 गेंद में 68 रन बनाए। उनकी इस पारी में तीन चौके और पांच बेहतरीन छक्के शामिल थे। इनमें से तीन छक्के तो मैच की आखिरी तीन गेंदों में आए। 85 के स्कोर पर गुजरात के तीन बल्लेबाजों को आउट करने के बाद राजस्थान की टीम मैच में बनी हुई थी। इसके बाद कप्तान हार्दिक और डेविड मिलर की जोड़ी ने मोर्चा संभाला और गुजरात को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। इस बीच दोनों ने 10 ओवरों में 106 रन की नाबाद साझेदारी की। 
विज्ञापन


पिछले दो सीजन में राजस्थान के लिए खेलने वाले डेविड मिलर ने इस मैच में अपनी पुरानी टीम को फाइनल में पहुंचने से रोक दिया। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर जाकर राजस्थान से माफी भी मांगी। मिलर की इस माफी ने राजस्थान को लगभग तीन महीने पुरानी गलती याद दिला दी। जब मेगा ऑक्शन में मिलर पर 2.80 करोड़ का दांव लगाने के बाद राजस्थान ने उन्हें तीन करोड़ में गुजरात के पास जाने दिया था। 
विज्ञापन


डेविड मिलर ने पहले राजस्थान के गेंदबाजों की उधेड़ी बखिया, फिर कहा सॉरी...
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के लिए सिर्फ 10 मैच खेले मिलर
आईपीएल में लंबे समय तक पंजाब की टीम का हिस्सा रहने के बाद डेविड मिलर साल 2020 में राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े थे। पहले सीजन में उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला और इसमें वो अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद अगले सीजन में उन्हें नौ मैच खिलाए गए। इस दौरान उनके बल्ले से 189 रन निकले। मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिटेन नहीं किया गया क्योंकि उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। हालांकि, मेगा ऑक्शन में राजस्थान की टीम उन्हें खरीदना चाहती थी, लेकिन गुजरात ने बाजी मार ली और तीन करोड़ में उन्हें खरीद लिया। इस सीजन में मिलर राजस्थान के लिए कई हारी हुई बाजी पलटकर मैच जिता चुके हैं। 

सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर हैं मिलर
डेविड मिलर इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर हैं। उन्होंने 15 पारियों में 64.14 के शानदार औसत और 141.19 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 449 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 94 रन रहा है। इस सीजन मिलर के बल्ले से 29 चौके और 22 छक्के निकल चुके हैं। तीन करोड़ के मिलर इस सीजन गुजरात के लिए कप्तान हार्दिक के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed