{"_id":"5f549c918ebc3e2bb76208b0","slug":"david-malan-is-gem-for-english-t-20-cricket-side-says-ex-captain-nasser-hussain","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 मैच में एक शतक और सात फिफ्टी ठोकने वाला इंग्लैंड का तूफानी बल्लेबाज डेविड मलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
14 मैच में एक शतक और सात फिफ्टी ठोकने वाला इंग्लैंड का तूफानी बल्लेबाज डेविड मलान
Sun, 06 Sep 2020 01:53 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
डेविड मलान
- फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में इंग्लैंड को जीत दिलाने वाले डेविड मलान की दुनिया दीवानी हो चुकी है। 43 गेंद में 66 रन के धांसू प्रदर्शन की बदौलत ही इंग्लिश टीम ने कंगारुओं को दो रन से मात दी थी। महज 14 मैच के टी-20 इंटरनेशनल करियर में ही एक शतक और सात अर्धशतक जड़ चुके मलान को भविष्य का खिलाड़ी माना जा रहा है।
विज्ञापन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने टी-20 क्रिकेट में ‘अविश्वसनीय’ रूप से शानदार लय बनाए रखने वाले शीर्ष क्रम के खब्बू बल्लेबाज डेविड मलान की जमकर तारीफ की। 2017 में डेब्यू करने वाले मलान टी-20 क्रिकेट में शानदार लय में चल रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह पाकिस्तान के खिलाफ 54 रन की नाबाद पारी खेलने वाले इस बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी दमदार खेल दिखाया। हुसैन ने कहा, ‘वह टी-20 क्रिकेट में हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते हैं। टी-20 ऐसा फॉर्मेट है जहां प्रदर्शन में निरंतररता बनाए रखना आसान नहीं है क्योंकि आपको तुरंत बड़ा शॉट खेलना होता है। वह अविश्वसनीय रूप से निरंतर प्रदर्शन कर रहा है।’
विज्ञापन
14 मैचों में 51.58 की औसत से 619 रन बना चुके मलान का स्ट्राइकरेट 149.15 का है। मलान के खेल में यह अच्छी बात है कि वह जरूरत से ज्यादा जोर से शॉट नहीं मारते। आप कभी भी डेविड को अंधाधुंध शॉट खेलते हुए नहीं देखेंगे। उनका शॉट पर अच्छा नियंत्रण है।