फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dav Whatmore joins Baroda as head coach

नियुक्ति: बड़ौदा ने इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को बनाया मुख्य कोच, करोड़ों में हुआ करार

Fri, 24 Sep 2021 05:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वरोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वरोदरा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 24 Sep 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Dav Whatmore joins Baroda as head coach
बड़ौदा टीम के नए कोच - फोटो : social media

बड़ौदा ने आगामी घरेलू सीजन (2021-22 ) के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेव व्हाटमोर को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। इस बात की जानकारी बड़ौदा क्रिकेट संघ (बीसीए) के सचिव अजीत लेले ने गुरुवार समाचार एजेंसी पीटीआई को दी। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, व्हाटमोर भारतीय फर्स्ट क्लास क्रिकेट इतिहास के सबसे महंगे कोच हैं। बीसीए ने उनके साथ एक करोड़ रुपये में यह करार किया है। 

विज्ञापन


लेले ने कहा, 'व्हाटमोर बीते बुधवार को ही मुख्य कोच के रूप में शामिल हुए और वह अन्य कोचों, अन्य उम्र के ग्रुपों का भी मार्गदर्शन करेंगे।' 67 वर्षीय व्हाटमोर को शीर्ष क्रिकेट में कोचिंग का वर्षों का अनुभव है और वह 1996 में विश्व कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम के कोच थे। इसके बाद वह विभिन्न टीमों के कोच बने। भारतीय घरेलू सर्किट में उन्होंने केरल के साथ भी काम किया है। उनका आखिरी कार्यकाल नेपाल के साथ था। इससे पहले वह नेपाल क्रिकेट टीम के मुख्य कोच थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed