Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dasun Shanaka in trouble with SLC after two matches in two countries in one day know details

Dasun Shanaka: कन्कशन का बहाना कर एक दिन में खेले दो मैच, श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी को महंगा पड़ा फर्जीवाड़ा

Tue, 11 Feb 2025 10:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 11 Feb 2025 10:30 PM IST
सार

शनाका पर आरोप है कि उन्होंने आईएलटी20 में दुबई कैपिटल्स की ओर से खेलने के लिए घरेलू मैच से हटने के लिए कथित तौर पर कन्कशन (सिर में गेंद लगने से बेहोशी जैसी स्थिति) का नाटक किया।

विज्ञापन
Dasun Shanaka in trouble with SLC after two matches in two countries in one day know details
दासुन शनाका - फोटो : ICC

विस्तार

श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर दासुन शनाका एक बड़े विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। उनपर आरोप है कि उन्होंने एक दिन में दो देशों में मैच खेले, जिसकी वजह से अब उन्हें श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की जांच का भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

शनाका ने एक दिन में दो देशों के लिए खेले मुकाबले
शनाका पर आरोप है कि उन्होंने आईएलटी20 में दुबई कैपिटल्स की ओर से खेलने के लिए घरेलू मैच से हटने के लिए कथित तौर पर कन्कशन (सिर में गेंद लगने से बेहोशी जैसी स्थिति) का नाटक किया। दरअसल, पूर्व कप्तान शनाका मेजर लीग टूर्नामेंट में मूर्स स्पोर्ट्स क्लब के खिलाफ सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के तीन दिवसीय मैच के शुरुआती दो दिन खेलने के बाद मुकाबले से हट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्कशन का बहाना पड़ा शनाका को महंगा, जांच
शनाका पर आरोप लगाया गया है कि मैच रेफरी वेंडेल लेबरॉय को यह विश्वास दिलाया गया था कि शनाका को कन्कशन है जिससे कि उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को खिलाने की स्वीकृति मिल सके। एसएलसी के सीईओ एशले डि सिल्वा ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो को बताया, सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (शनाका का प्रथम श्रेणी क्लब) शायद अपनी जांच भी करेगा।
विज्ञापन

87 गेंदों में 123 रन बनाए
शनाका ने तीन दिवसीय मैच में मूर्स की पारी में 21 ओवर गेंदबाजी की और एक विकेट लिया। इसके बाद दूसरे दिन के अंत में वह एसएससी के लिए 39 रन बनाकर नाबाद रहे। तीसरे दिन उन्होंने 84 रन बनाए। इस तरह 87 गेंदों में उन्होंने 123 रन बनाए। इसके बाद एसएससी की पारी समाप्त हो गई और मूर्स की पारी शुरू हुई जिसमें शनाका ने एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की। बताया जा रहा है कि इसी दिन वह दुबई के लिए रवाना हो गए।

टीम की जीत में अहम भूमिका भी निभाई
इसी दिन दुबई कैपिटल्स के लिए भी उन्हें कुछ घंटों बाद खेलते देखा गया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शनाका ने 12 गेंदों में 34 रन बनाए, जिससे उनकी टीम ने अबू धाबी नाइट राइडर्स के खिलाफ 217 रन बनाए। हालांकि, उन्होंने गेंदबाजी नहीं की लेकिन शनाका की टीम दुबई कैपिटल्स ने आईएलटी20 का खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed