फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Daryl Mitchell all records in ENG vs NZ Test Series three consecutive century in three test

Daryl Mitchell: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेरिल मिशेल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, तीन मैच में जड़ा तीसरा शतक

Sat, 25 Jun 2022 09:26 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 09:26 AM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेरिल मिशेल तीन मैचों में तीन शतक लगा चुके हैं। वो ऐसा करने वाले सिर्फ पांचवें कीवी खिलाड़ी हैं। इस सीरीज में वो 482 रन बना चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Daryl Mitchell all records in ENG vs NZ Test Series three consecutive century in three test
डेरिल मिशेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के डेरिल मिशेल जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने लगातार तीसरे मैच में शतक लगाया है। मिशेल ने सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट में 109 रन की पारी खेली। इसके साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वो इस सीरीज में 482 रन बना चुके हैं। 1949 में मार्टिन डोनली ने 462 रन बनाए थे और मिशेल ने उनसे 20 रन ज्यादा बनाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभी भी दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी बची हुई है और दूसरी पारी में भी मिशेल के पास रन बनाने का मौका रहेगा। 
विज्ञापन


मिशेल न्यूजीलैंड के पांचवें बल्लेबाज हैं, जिन्होंने तीन लगातार टेस्ट मैच में शतक लगाया है। लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में उन्होंने 108 रन बनाए थे। इसके बाद ट्रेंट ब्रिज में दूसरे टेस्ट में उन्होंने 190 रन की पारी खेली और अब तीसरे मैच में भी उन्होंने 109 रन बनाए हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड के बाकी खिलाड़ियों ने मिशेल का साथ नहीं दिया और कीवी टीम ने शुरुआती दोनों मैच पांच विकेट से गंवा दिए। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। अब तीसरे मैच के नतीजे का सीरीज पर कोई असर नहीं होगा। 
विज्ञापन


तीसरे टेस्ट में मिशेल ने 213 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। हालांकि, इसके ठीक बाद ही वो आउट हो गए। स्पिन गेंदबाज जैक लीच की गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने उनका कैच पकड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

78 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा 
मिशेल इंग्लैंड के खिलाफ किसी एक टेस्ट सीरीज में 400 प्लस रन बनाने वाले पिछले 73 सालों में न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज हैं। मिशेल ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में पांच पारियों में 480 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 120 से भी ज्यादा का रहा है। वहीं, मिशेल का इस सीरीज में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 190 रन का रहा है।

मिशेल से पहले ऐसा 73 साल पहले यानी 1949 में न्यूजीलैंड के बर्ट सटक्लिफ ने किया था। 1949 में इंग्लैंड के दौरे पर सटक्लिफ ने सात पारियों में 451 रन बनाए थे। तब उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक जमाया था। मिशेल ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सटक्लिफ को पीछे छोड़ दिया है और सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
 
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कीवी बल्लेबाज
बल्लेबाज सीजन पारी रन औसत
डेरिल मिशेल 2022 5 482 120.50
मार्टिन डोनली 1949 6 462 77.00
बर्ट सटक्लिफ 1949 7 423 60.42
मार्टिन क्रो 1994 6 380 63.33
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed