{"_id":"1edefe76-79cb-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"darren-sammy-rested-for-zimbabwe-odis","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमी और गेल को विंडीज ने दिया आराम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सैमी और गेल को विंडीज ने दिया आराम
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 18 Feb 2013 06:30 PM IST
विज्ञापन
जिंबाब्वे के खिलाफ घरेलू वन-डे सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए वेस्ट इंडीज ने अपने नियमित कप्तान डेरेन सैमी और ओपनर क्रिस गेल को आराम दिया है। 22 और 24 फरवरी को खेले जाने वाले इन दोनों मैचों के लिए ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो कप्तान होंगे। उपकप्तान के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन
सैमी पिछले दो साल से लगातार खेल रहे हैं इसलिए उन्हें विश्राम दिया गया है जबकि गेल को वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड ने खुद आराम दिया है। इस बीच विकेटकीपर ड्वेन थॉमस की जगह दिनेश रामदीन एक बार फिर से टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज जैसन होल्डर को भी बाहर का रास्ता दिखा गया है। इनकी जगह स्पिनर वीरासैमी पेरामॉल को शामिल किया गया है। 18 महीने बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज से वापसी करने वाले रामनरेश सरवन अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन