फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Darren Lehmann may announce resignation as Australian coach

बॉल टेंपरिंग विवादः स्मिथ और वॉर्नर के बाद अब इस दिग्गज क्रिकेटर पर गिर सकती है गाज, मिले संकेत

Tue, 27 Mar 2018 03:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
Darren Lehmann may announce resignation as Australian coach
डैरेन लेहमन - फोटो : file

गेंद से छेड़छाड़ मामले में पहले स्टीव स्मिथ को अपनी कप्तानी गंवाई पड़ी और फिर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की भी कप्तानी हाथ से गई। इसके अलावा डेविड वॉर्नर को उप-कप्तानी के पद से हटा दिया गया। इतना सब होने के बाद अब माना जा रहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) कोच डैरन लेहमन की भी छुट्टी कर सकती है। दरअसल इंग्लैंड के अखबार डेली टेलिग्राफ में एक खबर प्रकाशित हुई है, जिसमें लिखा है कि इस विवाद के बाद डैरन लेहमन कोच के पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार से शुरू होने वाले जोहानसबर्ग टेस्ट से पहले ही लेहमन इस्तीफा दे देंगे। बता दें कि इस वक्त सीए के कई बड़े अधिकारी दक्षिण अफ्रीका में इस मामले की जांच करने के लिए मौजूद हैं और जल्द इस पर कोई सख्त फैसला सुना सकते हैं। 
विज्ञापन


बॉल टेंपरिंग के बाद स्मिथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि इसमें सभी खिलाड़ियों की एक राय थी लेकिन कोच को इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया था। लेकिन इस बयान के बावजूद सीए को इस बात पर यकीन नहीं है कि कोच या फिर कोचिंग स्टाफ इसमें शामिल नहीं हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीए के अलावा आईसीसी ने भी इस विवाद पर सख्ती दिखाते हुए स्मिथ पर एक टेस्ट मैच का बैन और 100 फीसदी मैच फीस जुर्माने के तौर लगाया है। 

टेलिग्राफ ने लिखा है इस विवाद पर अभी तक लेहमन ने कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है लेकिन वह इस मामले की जांच से पहले ही इस्तीफा देना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed