{"_id":"570c8bac4f1c1bb5594a6ab8","slug":"daredevils-s-new-song-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली डेयरडेविल्स का एंथम ‘धुंआंधार दिल्ली’ जारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिल्ली डेयरडेविल्स का एंथम ‘धुंआंधार दिल्ली’ जारी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली डेयरडेविल्स का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2016 के सीजन 9 का आधिकारिक एंथम(गान) ‘धुआंधार दिल्ली’ जारी हो गया।
विज्ञापन
इसे अक्षय के. सक्सेना ने लिखा और इसकी संगीत रचना राजीव भल्ला की है। इसे जाने माने गायक सुखविंदर सिंह ने गाया है।
दिल्ली डेयरडेविल्स के सीईओ हेमंत दुआ ने कहा, "यह नया गीत नई दिख रही दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के जज्बे को दर्शाता है। यह दिल्ली के बाशिंदों और खासतौर पर उसके नौजवानों के हर हाल में डटे रहने के जज्बे को दर्शाता है। हमारे मुरीद हर हाल में हमारे साथ रहे हैं और इस नई प्रस्तुति के जरिए हम उन्हें सलाम करते हैं।"
विज्ञापन
इसके गायक सुखविंदर ने कहा, "यह नया गीत गजब की उर्जा से सराबोर है। मैं इस गीत के बोल मुझे झूमने पर मजबूर कर देते हैं।"
इस गीत के लेखक अक्षय सक्सेना ने कहा, "मुझे दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाजों के बल्ले से निकलने वाले चौकों -छक्कों के साथ उसके गेंदबाजों द्वारा विकेट चटकाने पर मैदान में हर ओर आने वाली ‘धुआंधार दिल्ली’ की आवाज का बेसब्री से इंतजार है।"
विज्ञापन