{"_id":"6278f880f5d89173881380ac","slug":"danish-kaneria-reply-to-shahid-afridi-not-india-our-enemies-who-incite-religious-sentiments","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Danish-Afridi Controversy: शाहिद अफरीदी को दानिश कनेरिया का जवाब- भारत नहीं, धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले हमारे दुश्मन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Danish-Afridi Controversy: शाहिद अफरीदी को दानिश कनेरिया का जवाब- भारत नहीं, धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले हमारे दुश्मन
Mon, 09 May 2022 04:59 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 09 May 2022 04:59 PM IST
सार
दानिश कनेरिया ने शाहिद अफरीदी को जवाब देते हुए कहा है कि भारत उनका दुश्मन नहीं है। बल्कि, वो लोग उनके दुश्मन हैं, जो धर्म के आधार पर लोगों को भड़काते हैं।
विज्ञापन
दानिश कनेरिया और शाहिद अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने शाहिद अफरीदी को करारा जवाब दिया है। कनेरिया ने कहा है कि भारत उनका दुश्मन नहीं है। बल्कि, वो लोग उनके दुश्मन हैं, जो धर्म के आधार पर लोगों को भड़काते हैं। इसके साथ ही उन्होंने शाहिद अफरीदी से कहा है कि अगर आप भारत को अपना दुश्मन मानते हैं तो कभी भारतीय मीडिया में जाकर कोई बयान न दें। अफरीदी ने कहा था कि दानिश कनेरिया दुश्मन देशों में जाकर उनके खिलाफ ऐसी बयानबाजी करते हैं, जो धार्मिक भावनाएं भड़काती हैं। इसके जवाब कनेरिया ने यह बात कही है।
दानिश कनेरिया ने अफरीदी के बयान से जुड़ी एक खबर ट्वीट करते हुए लिखा "भारत हमारा दुश्मन नहीं है। हमारे दुश्मन वो हैं, जो धर्म के नाम पर लोगों की भावनाएं भड़काते हैं। अगर आप भारत को अपना दुश्मन मानते हैं तो कभी किसी भारतीय मीडिया चैनल में न जाएं।" इसके बाद अपने ही ट्वीट पर कमेंट करते हुए दानिश कनेरिया ने लिखा कि जब उन्होंने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाई थी, तो धमकी दी गई थी कि उनका करियर खत्म कर दिया जाएगा।

क्या है मामला?
दानिश कनेरिया ने भारतीय मीडिया से बातचीत में कहा था कि शाहिद अफरीदी ने हिंदू होने के कारण उनके साथ गलत व्यवहार किया था और उन पर इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बनाया था। इसके जवाब में शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान मीडिया से बातचीत में कहा कि वो खुद उस समय इस्लाम को पूरी तरह से समझने की कोशिश कर रहे थे। ये सब बातें कहने से पहले उनके जैसे इंसान को अपने चरित्र की ओर देखना चाहिए। उन्होंने स्पॉट फिक्सिंग कर देश का नाम बदनाम किया। अब पैसे और लोकप्रियता की चाहत में मेरे ऊपर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
अफरीदी ने आगे कहा कि कनेरिया उनके छोटे भाई की तरह थे और उनके साथ कई सालों तक खेले। उन्होंने कहा कि 15-20 साल बाद कनेरिया उन पर ऐसे आरोप क्यों लगा रहे हैं। सभी को उनके चरित्र के बारे में पता है। अगर उनको मेरे व्यवहार से समस्या थी तो उन्होंने उस समय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से क्यों नहीं कहा। इसके बाद अफरीदी ने कहा था कि वो हमारे दुश्मन देशों को इंटरव्यू दे रहे हैं और धार्मिक भावनाएं भड़का सकते हैं।