फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Danish Kaneria never wanted to meet former Pakistan captain Shahid Afridi told Ricky Ponting the best captain of the modern era

Danish Kaneria: पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान से कभी नहीं मिलना चाहते कनेरिया, बताया आधुनिक युग का कौन है बेस्ट कप्तान

Sun, 16 Jan 2022 06:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 16 Jan 2022 06:10 PM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट और विवादों का नाता काफी पुराना है। वहां खिलाड़ी अपने कप्तान से नाराज रहते हैं तो कप्तान की बोर्ड से। पूर्व पाकिस्तानी लेग स्पिनर दानिश कनेरिया भी लंबे समय तक विवादों में रहे हैं। कई साथियों के साथ भी उनके मतभेद रहे हैं।

विज्ञापन
Danish Kaneria never wanted to meet former Pakistan captain Shahid Afridi told Ricky Ponting the best captain of the modern era
दानिश कनेरिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट और विवादों का नाता काफी पुराना है। वहां खिलाड़ी अपने कप्तान से नाराज रहते हैं तो कप्तान की बोर्ड से। पूर्व पाकिस्तानी लेग स्पिनर दानिश कनेरिया भी लंबे समय तक विवादों में रहे हैं। कई साथियों के साथ भी उनके मतभेद रहे हैं। उनमें शाहिद अफरीदी का नाम सबसे ऊपर है। कनेरिया ने कहा है कि वे कभी भी इस पूर्व पाकिस्तानी कप्तान से मिलना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट मैच और 18 वनडे मुकाबले खेलने वाले कनेरिया ने अमर उजाला से बातचीत में शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी को लेकर बात की। पाकिस्तान के खिलाफ कई बार भारत के खिलाफ ट्वीट करते हैं। उसके घरेलू मामलों में बोलते नजर आते हैं। इस बारे में जब कनेरिया से पूछा गया कि क्या भारत के खिलाफ ट्वीट करना या बोलना जरूरी है तो उन्होंने कहा कि यह करना गलत है।
विज्ञापन


कनेरिया ने कहा- मैं नहीं समझता हूं कि इस तरह का कोई ट्वीट करना चाहिए। पहले अपने देश को देखना चाहिए। यह देखना चाहिए कि हम कहां खड़े हैं। मानवीय कारणों के लिए ट्वीट कीजिए लेकिन किसी के आंतरिक मामलों को लेकर ट्वीट नहीं करना चाहिए। दोस्ती में भी एक मर्यादा होती है। उसका उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब कनेरिया से यह पूछा गया कि क्या वे अफरीदी से कभी मिलना चाहेंगे तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। पूर्व लेग स्पिनर ने कहा- जब मैं खेलता था तब उससे नहीं मिलता था तो अब क्या मिलूंगा। वो आदमी ही ऐसा है कि जिससे कोई मिलना नहीं चाहेगा। मैं तो कभी नहीं मिलना चाहूंगा। 


कनेरिया ने भारत और पाकिस्तान के कप्तानों को लेकर भी बात की। पूर्व गेंदबाज जब पूछा गया कि उनके दौर में भारत और पाकिस्तान के बेहतरीन कप्तान कौन थे तो कनेरिया ने इंजमाम उल हक और सौरव गांगुली का नाम लिया। उन्होंने यह भी कहा कि गांगुली द्वारा बनाई गई टीम को महेंद्र सिंह धोनी ने ठीक से आगे बढ़ाया। कनेरिया ने साल 2000 के बाद दुनिया के बेस्ट कप्तानों में रिकी पोंटिंग का नाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed