कोहली को यह महिला क्रिकेटर पहले कर चुकी है शादी के लिए प्रपोज, अब कहा- फिर...
कोहली इन दिनों जब भी बल्ला लेकर मैदान पर उतरते हैं तो कोई न कोई कीर्तिमान उनके आगे जुड़ ही जाता है। इस मैच में भी ऐसा ही हुआ। कोहली ने बतौर कप्तान 12वां शतक जड़कर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।
कोहली का इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक रहा। उनके इस शतक पर इंग्लैंड की स्टार महिला क्रिकेटर डेनियन वैट ने हैरान करने वाला ट्वीट करते हुए लिखा 'फिर से?'
Again!?!? 😳🤣 https://t.co/yyahg9ggh8
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) February 7, 2018
डेनियल के प्रपोज के बाद कोहली ने इंग्लैंड में की थी उनसे खास मुलाकात
बता दें कि यह महिला क्रिकेटर कोहली को पहले शादी का प्रपोज कर चुकी है। उनके प्रपोज करने के बाद कोहली ने इंग्लैंड में उनसे खास मुलाकात भी की थी। डेनियल की खास बात यह रही कि विराट-अनुष्का की शादी के बाद भी उन्होंने इन दोनों को बधाई दी थी।
डेनियल के इस ट्वीट पर उन्हीं की साथी खिलाड़ी साराह टेलर ने ट्वीट कर डेनियल की हल्की-फुल्की खिंचाई करते हुए कहा 'आपको इस मामले में थोड़ी जल्दी करना चाहिए थी।'