फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दक्षिण अफ्रीका के लिए बेहद बुरी खबर, डेल स्टेन World Cup 2019 के पहले मैच से बाहर

Tue, 28 May 2019 08:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 28 May 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
Dale Steyn ruled out from first match of world cup 2019
डेल स्टेन - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले विश्व कप के पहले मैच से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के कोच ओटिस गिब्सन ने कहा कि यह दिग्गज तेज गेंदबाज कंधे की चोट से पूरी तरह से उबरने के करीब हैं।

Dale Steyn ruled out from first match of world cup 2019
डेल स्टेन

गिब्सन के बयान से स्टेन के मैच में हिस्सा लेने को लग रही अटकलों पर विराम लग गया है और साथ ही यह भी तय हो गया है कि इस 35 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अब तक पूर्ण फिटनेस हासिल नहीं की है।

Dale Steyn ruled out from first match of world cup 2019
डेल स्टेन - फोटो : सोशल मीडिया

टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाज स्टेन को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के दौरान कंधे में चोट लगी थी। गिब्सन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘वह प्रत्येक दिन इसके करीब पहुंच रहे हैं (पूर्ण फिटनेस हासिल करने के)। हमें उम्मीद हैं कि अगर रविवार (बांग्लादेश के खिलाफ) के मैच में नहीं तो वह भारत के खिलाफ (5 जून) मैच के लिए वह तैयार होंगे।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dale Steyn ruled out from first match of world cup 2019
ओटिस गिब्सन - फोटो : File

कोच ने टीम के ट्रेनिंग सेशन के बाद कहा, ‘वह अब तक पूरी तरह से तैयार नहीं है और हमारा मानना है कि छह हफ्ते के टूर्नमेंट में अभी जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है।’ इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच आगामी वर्ल्ड कप का पहला मैच गुरुवार को द ओवल में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
Dale Steyn ruled out from first match of world cup 2019
डेल स्टेन

साउथ अफ्रीका के सबसे सफल तेज गेंदबाज स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट में 439 विकेट हासिल किए हैं जबकि वनडे क्रिकेट में उनके नाम 196 विकेट दर्ज हैं। ट्रेनिंग के दौरान स्टेन ने सिर्फ जॉगिंग और बेहद कम रन अप के साथ गेंदबाजी की। वह इसके बाद मैदान से बाहर चले गए और दोबारा आकर बल्लेबाजी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed