{"_id":"5a54d4f74f1c1bfc0f8b877a","slug":"dale-steyn-come-backon-ground-after-six-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेल स्टेन का बड़ा खुलासा, इतने समय बाद मैदान पर फिर पकड़ेंगे 'रफ्तार'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डेल स्टेन का बड़ा खुलासा, इतने समय बाद मैदान पर फिर पकड़ेंगे 'रफ्तार'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Jan 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
डेल स्टेन
- फोटो : getty
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को एड़ी में लगी चोट के कारण अभी उन्हें क्रिकेट मैदान से करीब छह हफ्ते दूर रहना पड़ेगा। डॉक्टर्स ने स्टेन के पैर का एमआरआई करने के बाद उन्हें करीब दो हफ्ते तक पैर पर ज्यादा जोर न देने की सलाह दी है। स्टेन फिलहाल बैसाखी के सहारे चल रहे हैं, लेकिन वे बहुत जल्द मैदान पर दौड़ते नजर आएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली ही पारी में डेल स्टेन के बाएं पैर की एड़ी में इंजरी हो गई थी, जिसके बाद उन्हें इस सीरीज से बाहर कर दिया गया। बता दें कि स्टेन अपने 18वें ओवर की चौथी गेंद फेकते हुए अपनी एड़ी को चोटिल कर बैठे थे, जिसके बाद वो लंगडाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः इन 5 'विलेन' की वजह से केपटाउन टेस्ट हारी टीम इंडिया
विज्ञापन
पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका की जीत से उत्साहित डेल स्टेन ने कहा 'मैं अच्छे फॉर्म में था और खुद से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा था। पिछले 5 मैचों में मैं दो बार मैन ऑफ द मैच रहा। मैच में मैंने 18 ओवर गेंदबाजी भी की। लेकिन एड़ी में मोच आ जाने की वजह से मुझे बीच में मैदान से बाहर होना पड़ा। लेकिन मुझे उम्मीद है कि रिकवर होने के बाद मैं बहुत जल्द मैदान पर खुलकर दौड़ूंगा।'