{"_id":"5a53b1384f1c1b4e198b583b","slug":"team-india-loss-cape-town-test-due-to-these-5-villains","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 5 'विलेन' की वजह से केपटाउन टेस्ट हारी टीम इंडिया ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इन 5 'विलेन' की वजह से केपटाउन टेस्ट हारी टीम इंडिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Jan 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : BCCI
केपटाउन टेस्ट के चौथे दिन चौथे दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को महज 130 रनों पर ऑल आउट कर दिया, तो लगा टीम इंडिया अपनी मजबूत बैटिंग लाइनअप के दम पर 208 रनों का लक्ष्य हासिल कर लेगी। लेकिन, पहली पारी की तरह बल्लेबाजों ने अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। आइए एक नजर उन बल्लेबाजों के प्रदर्नश पर डालते हैं, जो अपनी काबिलियत के मुताबिक खेल जाते तो इस मैच का परिणाम कुछ और ही होता...
रोहित शर्मा
रोहित शर्माः हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में 'हिटमैन' रोहित शर्मा के बल्ले से जमकर रन बरसे थे, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने उनकी एक न चली। रोहित ने पहली पारी में जहां 59 गेंद खेलकर सिर्फ 11 रन बनाए, वहीं दूसरी पारी में वो 30 गेंद खेलकर महज 10 रन ही बना सके।
इस मैच से पहले माना जा रहा था कि वो जिस फॉर्म में हैं, उसके मुताबिक वो यहां भी जमकर रन बनाएंगे। लेकिन अंदर आती हुई बॉल पर वो परेशानी में दिखे और दोनों पारी में रोहित इन स्विंग बॉल पर ही आउट हुए।
इस मैच से पहले माना जा रहा था कि वो जिस फॉर्म में हैं, उसके मुताबिक वो यहां भी जमकर रन बनाएंगे। लेकिन अंदर आती हुई बॉल पर वो परेशानी में दिखे और दोनों पारी में रोहित इन स्विंग बॉल पर ही आउट हुए।
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कोहली से थी 'विराट' उम्मीदः टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से इस मैच में सबको उम्मीद थी कि वो पिछले साल की तरह भी इस मैच में जमकर गेंदबाजों की क्लास लेंगे, लेकिन शादी के बाद अपना पहला मैच खेल रहे कोहली ने सबको निराश किया।
कोहली ने पहली पारी में 14 गेंद खेलकर 5 रन बनाए और दूसरी पारी में संघर्षपूर्ण 40 गेंदों का सामना करके 28 रन की पारी ही खेल सके।
कोहली ने पहली पारी में 14 गेंद खेलकर 5 रन बनाए और दूसरी पारी में संघर्षपूर्ण 40 गेंदों का सामना करके 28 रन की पारी ही खेल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिखर धवन
- फोटो : BCCI
शिखर धवनः टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी शिखर धवन के कंधों पर ही टिकी थी, लेकिन वो इस मैच में ऐसा कर पाने में असफल रहे और पहली पारी में डेल स्टेन की गेंद पर पुल शॉट मारने के चक्कर में 13 गेंद पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
पहली पारी में की गई गलती से लगा था कि धवन ने कोई सीख ली होगी, लेकिन उन्होंने सबको गलत साबित करते हुए 37 गेंदों में सिर्फ 16 रन ही बनाए।
पहली पारी में की गई गलती से लगा था कि धवन ने कोई सीख ली होगी, लेकिन उन्होंने सबको गलत साबित करते हुए 37 गेंदों में सिर्फ 16 रन ही बनाए।
विज्ञापन
मुरली विजय
- फोटो : BCCI
मुरली विजयः ओवरसीज कंडिशन में विजय का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है और उम्मीद थी कि इस बार भी वो अपने इस रिकॉर्ड के साथ के इंसाफ करेंगे, लेकिन ऐसा कर पाने में वो फेल रहे।
विजय ने पहली पारी में 17 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाया और दूसरी पारी में 32 गेंदें खेली तो लगा इस बार वो लंबी पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही दम लेगें, लेकिन वो 13 रन बनाकर फिलेंडर के शिकार हो गए।