फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Curtis Campher Becomes First Male Cricketer To Pick Five Wickets in Five Balls know details

Curtis Campher: W, W, W, W, W... आयरलैंड के कर्टिस कैंफर ने बरपाया कहर; पांच गेंदों में झटके पांच विकेट

Thu, 10 Jul 2025 09:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 10 Jul 2025 09:26 PM IST
सार

कर्टिस कैंफर पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए जिसने पांच गेंदों में पांच विकेट अपने नाम किए। 26 वर्षीय गेंदबाज ने यह कारनामा इंटर-प्रांतीय टी20 ट्रॉफी 2025 के दौरान किया।

विज्ञापन
Curtis Campher Becomes First Male Cricketer To Pick Five Wickets in Five Balls know details
कर्टिस कैंफर - फोटो : ICC

विस्तार

आयरलैंड के तेज गेंदबाज कर्टिस कैंफर ने गुरुवार को पांच गेंदों में पांच विकेट लेकर धमाल मचा दिया। वह पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए जिसने पांच गेंदों में पांच विकेट अपने नाम किए। 26 वर्षीय गेंदबाज ने यह कारनामा इंटर-प्रांतीय टी20 ट्रॉफी 2025 के दौरान किया।
विज्ञापन


मुन्सटर रेड्स का प्रतिनिधित्व करते हुए कर्टिस ने नॉर्थ वेस्ट वॉरियर्स पर कहर बरपाया। उन्होंने शुरुआत जेरेड विल्सन से की और अगली ही गेंद पर ग्राहम ह्यूम को आउट किया। इसके बाद पारी का 14वां ओवर फेंकने आए कर्टिस ने वॉरियर्स के कप्तान एंडी मैकब्राइन का विकेट लिया। उसके बाद रॉबी मिलर और जोश विल्सन को पवेलियन की राह दिखाई। इस तरह कर्टिस ने पांच गेंदों में पांच विकेट झटके। 
विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं है जब किसी गेंदबाज ने पांच गेंदों में पांच विकेट झटके हैं। इससे पहले केलिस नधलोवु ने 2024 में घरेलू टी20 टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे की अंडर-19 टीम के लिए लगातार गेंदों पर पांच विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed