IPL 2019: कब-कहां और कैसे देखें चेन्नई सुपरकिंग्स और आरसीबी के बीच LIVE मैच
एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले से आईपीएल 2019 का आगाज होने जा रहा है। दोनों ही टीम इस सीजन का पहला मुकाबला जीतकर अभियान की शानदार तरीके से शुरुआत करना चाहेगी।
कब होगा मैच?
आईपीएल का यह ओपनिंग मुकाबला 23 मार्च दिन शनिवार को खेला जाएगा।
इसे भी पढ़ें: इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेंगे धोनी के धुरंधर! ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग XI
कहां होगा मैच?
यह मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में होगा।
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारतीय समयानुसार मैच शाम 8 बजे शुरू होगा।
इसे भी पढ़ें: इन 11 खिलाड़ियों पर भरोसा जताएंगे कोहली, चेन्नई के खिलाफ ऐसी हो सकती है RCB की संभावित प्लेइंग XI
कहां देखें ऑनलाइन स्ट्रीमिंग?
मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स में होगा। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर भी उपलब्ध रहेगी। लाइव अपडेट्स के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर भी जाया जा सकता है।
दोनों टीम इस प्रकार है:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, पार्थिव पटेल, पवन नेगी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलवंत खजरौलिया, मिलिंद कुमार, अक्षदीप नाथ, एबी डीविलियर्स, नाथन कोल्टर नाइल, मोईन अली, कॉलिन डी ग्रैंड होम, टिम साउदी, शिवम दुबे, शिमरोन हेटमेयर, हेनरिक क्लासन, देवदत्त पडिकल, गुरकीरत सिंह, देवदत्त पडिकल, हिम्मत सिंह, प्रयास रे वर्मन
चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, मुरली विजय, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, अंबाती रायुडू, हरभजन सिंह, दीपक चाहर, केएम आसिफ, कर्ण शर्मा, ध्रुव शौरी, मोनू कुमार, चैतन्य विश्नोई,एन जगदीशन, शार्दुल ठाकुर, मोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, सैम बिलिंग्स, इमरान ताहिर, फॉफ डुप्लेसी, सैम बिलिंग्स, मिचेल सेंटनर, डेविड विली, ड्वेन ब्रावो, शेन वॉटसन