{"_id":"62567f205a4a190a18543f5e","slug":"csk-vs-rcb-ms-dhoni-last-minute-field-change-traps-virat-kohli-and-gets-his-wicket-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"CSK vs RCB: धोनी ने कोहली के लिए बिछाया जाल, माही के 'चक्रव्यूह' में फंसे विराट ने यूं गंवाया विकेट, वायरल हुआ VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs RCB: धोनी ने कोहली के लिए बिछाया जाल, माही के 'चक्रव्यूह' में फंसे विराट ने यूं गंवाया विकेट, वायरल हुआ VIDEO
Wed, 13 Apr 2022 01:14 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:14 PM IST
सार
चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकार सीजन की पहली जीत दर्ज की। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया। चार बार की चैंपियन सीएसके का हर दांव निशाने पर लगा और उसने आरसीबी को हावी होने या संबलने का कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
धोनी ने विराट कोहली को अपनी जाल में फंसाया
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकार सीजन की पहली जीत दर्ज की। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया। चार बार की चैंपियन सीएसके का हर दांव निशाने पर लगा और उसने आरसीबी को हावी होने या संबलने का कोई मौका नहीं दिया। चेन्नई के 217 रन के विशाल लक्ष्य के जवाब में बैंगलोर की टीम नौ विकेट खोकर 193 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
सीएसके की तरफ से शिवम दुबे और रोबिन उथप्पा ने मिलकर 165 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की और साथ मिलकर 17 छक्के लगाए। इस दौरान दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने अर्धशतक भी लगाए। वहीं दूसरी पारी में थिक्षना और जडेजा की स्पिन जोड़ी ने मिलकर सात विकेट झटके। इनके अलावा भी अलग-अलग खिलाड़ियों ने सीएसके की जीत में अहम योगदान दिए।
विज्ञापन
मैच के दौरान एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी की समझ और अनुभव का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला। विकेट की पीछे से सक्रिय रहते हुए अक्सर रणनीति बनाने वाले सीएसके के पूर्व कप्तान ने इस बार भी कुछ ऐसा ही किया और सफल रहे। उन्होंने आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली को आउट करने के लिए मैच के दौरान ही जाल बिछाया और उसमें कामयाब रहे।
विज्ञापन
Dhoni set field for Kohli and traps him 😍 #IPL2022 #CSKvsRCB #MSDhoni pic.twitter.com/cYKUG270qX
— Ranjeet - Wear Mask😷 (@ranjeetsaini7) April 12, 2022
दरअसल डुप्लेसिस के जल्दी आउट होने के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए पहुंचे। उन्होंने थीक्षना और मोईन की एक-एक गेंद खेली और एक रन बनाए। इसके बाद पांचवें ओवर में मुकेश चौधरी गेंदबाजी करने आए और विराट उनके सामने थे। पहली गेंद डालने से पहले धोनी ने विकेट के पीछे से इशारों में फिल्डिंग में कुछ बदलाव किया और शिवम दुबे को डीप स्कॉयर लेग पर लगाया। चौधरी ने इसके बाद विराट कोहली के पैड के पास लेग साइड में लेंथ गेंद फेंकी, जिसपर विराट मे पुल शॉट खेला और सीधा दुबे के हाथों में कैच दे बैठे।