फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs PBKS Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

CSK vs PBKS Playing 11: पंजाब से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी चेन्नई, धोनी-अय्यर पर रहेंगी नजरें; संभावित-11

Wed, 30 Apr 2025 04:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 30 Apr 2025 04:16 PM IST
सार

CSK vs PBKS Playing 11 Today Prediction : चेन्नई के लिए यह सत्र निराशाजनक रहा है और वह नौ मैचों में से सिर्फ दो जीत के साथ तालिका में सबसे नीचे है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स नौ मैचों में पांच जीत के साथ पांचवें स्थान पर है और वह लगातार हार से निराश चेन्नई के खिलाफ जीत दर्ज करके अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगा। 

विज्ञापन
CSK vs PBKS Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
चेन्नई बनाम पंजाब - फोटो : ANI

विस्तार

प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर अपनी किस्मत बदलने की कोशिश करेगी। मौजूदा सत्र का 49वां मुकाबला चेपॉक में ही खेला जाएगा जहां पांच बार की विजेता चेन्नई की नजर पंजाब से पिछली हार का बदला लेने पर होगी।
विज्ञापन

अंक तालिका में 10वें स्थान पर है चेन्नई
चेन्नई के लिए यह सत्र निराशाजनक रहा है और वह नौ मैचों में से सिर्फ दो जीत के साथ तालिका में सबसे नीचे है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स नौ मैचों में पांच जीत के साथ पांचवें स्थान पर है और वह लगातार हार से निराश चेन्नई के खिलाफ जीत दर्ज करके अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चेपॉक में भी नहीं प्रभावित नहीं कर सका चेन्नई
चेन्नई के लिए सबसे निराशाजनक बात लंबे समय से उसके गढ़ माने जाने वाले चेपॉक में घरेलू परिस्थितियों से सामंजस्य से बिठाने में असफल रहना है। चेन्नई की टीम प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए टूर्नामेंट की अपनी तीसरी जीत दर्ज करने के लिए बेताब होगी। यहां तक कि महेंद्र सिंह धोनी जैसा करिश्माई खिलाड़ी भी कोहनी की चोट के कारण बाहर होने वाले ऋतुराज गायकवाड़ से कप्तानी संभालने के बाद टीम में जोश भरने में नाकाम रहा है। धोनी ने स्वीकार किया कि चेन्नई की टीम अभी तक सही संयोजन तैयार करने में असफल रही है। धोनी ने कहा- 'अगर आप पावरप्ले देखें, चाहे वह संयोजन हो या परिस्थितियां, हम बल्ले और गेंद दोनों से संघर्ष कर रहे हैं।'  
विज्ञापन

शिवम दुबे और युजवेंद्र चहल के बीच टक्कर
इस मैच में कुछ खिलाड़ियों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। चेन्नई के युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे जब पावरप्ले में अर्शदीप सिंह का सामना करेंगे तो वह दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। बीच के ओवरों में सबसे मनोरंजक जंग शिवम दुबे और युजवेंद्र चहल के बीच होने की उम्मीद है। चहल शानदार फॉर्म में हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई का मध्य क्रम उनकी चुनौती से कैसे पार पाता है। 

इन खिलाड़ियों पर भी रहेंगी नजरें
प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब को शानदार शुरुआत दिलाई है और इन दोनों पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद पर होगी। कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में पंजाब को एक ऐसा बल्लेबाज मिला है जो अच्छी तरह से सूत्रधार की भूमिका निभाता है। चेन्नई के स्पिनर नूर अहमद को उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। धोनी 43 साल का होने के बावजूद मैच का सकारात्मक अंत करने में सक्षम हैं लेकिन विजय शंकर, दीपक हुड्डा और राहुल त्रिपाठी जैसे भारतीय बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और मथीशा पथिराना के संघर्ष से भी चेन्नई को मदद नहीं मिली है। पंजाब के पास मार्को यानेसन के रूप में बहुत अच्छा ऑलराउंडर है, जबकि गेंदबाजी इकाई का नेतृत्व अर्शदीप और चहल करेंगे। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है

पंजाब किंग्स:
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, दीपक हुड्डा, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

आइए जानते हैं चेन्नई बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

चेन्नई बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
चेन्नई बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 30 अप्रैल यानी बुधवार को खेला जाएगा।

चेन्नई बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
चेन्नई बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा।

चेन्नई बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
चेन्नई बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। 

चेन्नई बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
चेन्नई बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

चेन्नई बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
चेन्नई बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed