{"_id":"67dea7bd5b595100d107c8f5","slug":"csk-vs-mi-ipl-2025-3rd-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2025-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs MI Playing 11: स्पिनरों के दम पर मुंबई को चुनौती देने उतरेगा सीएसके, सूर्यकुमार पर होगी जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs MI Playing 11: स्पिनरों के दम पर मुंबई को चुनौती देने उतरेगा सीएसके, सूर्यकुमार पर होगी जिम्मेदारी
Sun, 23 Mar 2025 12:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:55 PM IST
सार
CSK vs MI Playing 11 Prediction Today Match: पांच बार की चैंपियन सीएसके ने पिछले साल आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में स्पिनरों को लेने पर अधिक जोर दिया था। चेन्नई के पास रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, दीपक हुड्डा और रवींद्र जडेजा के रूप में अच्छे स्पिनर हैं।
विज्ञापन
ऋतुराज और सूर्यकुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। सीएसके स्पिनरों के मददगार परिस्थितियों में रविवार को मुंबई के खिलाफ स्पिनरों के दम पर चुनौती देने उतरेगी। मुंबई और चेन्नई आईपीएल इतिहास की दो सफल टीमें हैं और इनके बीच मुकाबले को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह रहता है।
विज्ञापन
स्पिनरों पर चेन्नई ने दिया ध्यान
पांच बार की चैंपियन सीएसके ने पिछले साल आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में स्पिनरों को लेने पर अधिक जोर दिया था। चेन्नई के पास रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, दीपक हुड्डा और रवींद्र जडेजा के रूप में अच्छे स्पिनर हैं। सीएसके के सत्र से पूर्व अभ्यास शिविर के दौरान भी इस बात के संकेत मिले थे कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में स्पिनर बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। चेन्नई की टीम मुंबई के खिलाफ अपनी इस ताकत का भरपूर उपयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। चेन्नई की टीम में एक बार फिर से सबकी नजर महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी रहेगी जो 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही इस टीम से जुड़े हुए हैं।
ये भी पढ़ें: SRH vs RR Playing 11: नियमित कप्तान के बिना हैदराबाद के सामने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, जानें संभावित प्लेइंग-11

मुंबई को खलेगी बुमराह की कमी
जहां तक मुंबई की बात है तो उसे भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह की बहुत कमी खलेगी जो चोट से उबरने के बाद वापसी की प्रक्रिया में हैं। बुमराह का आईपीएल के शुरुआती चरण में खेलना संदिग्ध है और मुंबई के लिए उनकी भरपाई करना मुश्किल होगा। चेन्नई के खिलाफ मैच में मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या भी नहीं खेल पाएंगे। उन पर पिछले साल लीग चरण के अंतिम मैच में धीमी ओवर गति के लिए एक मैच का प्रतिबंध लगा है। मुंबई की टीम में हालांकि कई अच्छे नेतृत्वकर्ता हैं और पहले मैच में उसकी कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे जो भारतीय टी20 टीम के कप्तान भी हैं।
चेन्नई की टीम में सलामी जोड़ी को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र का पारी की शुरुआत करना तय है। मध्यक्रम की जिम्मेदारी राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, दीपक हुड्डा जैसे भारतीय बल्लेबाज संभालेंगे, जबकि इसके बाद धोनी और जडेजा आएंगे।

मुंबई के खिलाफ सीएसके का रिकॉर्ड बेहतर
चेन्नई का मुंबई के खिलाफ हाल का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। इन दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैच में से चार में चेन्नई ने जीत हासिल की। मुंबई में पिछले साल रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तान नियुक्त किया था, लेकिन तब उसकी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और सबसे निचले स्थान पर रही थी। इस बार हालांकि उसकी टीम संतुलित नजर आ रही है। मुंबई के शीर्ष क्रम में ईशान किशन की भरपाई दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिक्लेटोन करेंगे, जबकि इसके बाद सूर्यकुमार और तिलक वर्मा जिम्मेदारी संभालेंगे।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: तीन नए नियम, जिससे आईपीएल के 18वें सीजन का रोमांच होगा दोगुना, सात नए कप्तानों पर भी रहेंगी निगाहें

इस मुकाबले के लिए सीएसके और मुंबई की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
सीएसकेः रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना।
मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, रियान रिक्लेटोन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, करन शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर।

आइए जानते हैं सीएसके और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
सीएसके और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
सीएसके और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 23 मार्च यानी रविवार को खेला जाएगा।
सीएसके और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
सीएसके और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जाएगा।
सीएसके और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
सीएसके और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
सीएसके और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
सीएसके और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।
सीएसके और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
सीएसके और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।