{"_id":"67de93fc01bbdc941802664c","slug":"srh-vs-rr-ipl-2025-2nd-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2025-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SRH vs RR Playing 11: हैदराबाद के सामने नियमित कप्तान के बिना उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, जानें संभावित प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH vs RR Playing 11: हैदराबाद के सामने नियमित कप्तान के बिना उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, जानें संभावित प्लेइंग-11
Sun, 23 Mar 2025 10:09 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 23 Mar 2025 10:09 AM IST
सार
Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Playing 11 Prediction: राजस्थान के नियमित कप्तान संजू सैमसन अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं जिस कारण वह शुरुआती तीन मैच में इम्पैक्ट प्लेयर का किरदार निभाएंगे। ऐसे में उनकी जगह रियान पराग कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
पैट कमिंस और रियान पराग
- फोटो : ANI
विस्तार
पिछली बार प्लेऑफ तक पहुंचने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2025 में शुरुआत पिछले बार की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी। राजस्थान के नियमित कप्तान संजू सैमसन अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं जिस कारण वह शुरुआती तीन मैच में इम्पैक्ट प्लेयर का रोल निभाएंगे। ऐसे में उनकी जगह रियान पराग कमान संभालेंगे। राजस्थान की कोशिश इस बार 2008 के बाद पहली बार टूर्नामेंट का खिताब जीतने की होगी।
विज्ञापन
राजस्थान के बल्लेबाजों को निभानी होगी अहम भूमिका
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी विभाग में जोफ्रा आर्चर को छोड़कर कोई बड़ा नाम नहीं है और ऐसे में उसके लिए सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों पर लगाम कसना सबसे बड़ी चुनौती होगी। इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर को इस बार राजस्थान ने अपनी टीम में शामिल नहीं किया है। उनकी अनुपस्थिति में बल्लेबाजी में शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, नीतीश राणा और यशस्वी जायसवाल को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। इन दोनों टीमों के बीच पिछले सत्र में दो मैच खेले गए थे। इन दोनों मैच में सनराइजर्स ने जीत हासिल की थी। इससे उसकी टीम अधिक आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: तीन नए नियम, जिससे आईपीएल के 18वें सीजन का रोमांच होगा दोगुना, सात नए कप्तानों पर भी रहेंगी निगाहें

पिछले सीजन एचआरएच ने तीन बार 250+ स्कोर बनाया
सनराइजर्स हैदराबाद का बल्लेबाजी आक्रमण बेहद मजबूत नजर आता है जिसमें अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं। सनराइजर्स की टीम ने पिछले सत्र में तीन बार 250 रन से अधिक का स्कोर बनाया था। उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 287, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 266 रन बनाए थे। राजस्थान के खिलाफ अगर सनराइजर्स को पहले बल्लेबाजी का मौका मिलता है तो वह फिर से 250 से अधिक रन का स्कोर बनाने की कोशिश करेगा।

राजस्थान की तुलना में बेहतर नजर आ रही सनराइजर्स
सनराइजर्स के पास गेंदबाजी विभाग में कप्तान पैट कमिंस और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं, जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा संभालेंगे। सनराइजर्स की टीम राजस्थान रॉयल्स की तुलना में काफी बेहतर नजर आती है। नीतीश कुमार रेड्डी के चोट से उबर कर वापसी करने से सनराइजर्स की बल्लेबाजी को और मजबूती मिली है, लेकिन सभी की निगाह अभिषेक और हेड की सलामी जोड़ी पर टिकी रहेंगी जो अभी बहुत अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल के 'वन सीजन वंडर', एक बार चमकने के बाद फ्लॉप हुए ये खिलाड़ी; शीर्ष सात की सूची में छह भारतीय

इस मुकाबले के लिए राजस्थान और हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, शुभम दुबे, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबादः ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिच क्लासेन, अभिनव मनोहर, वियान मुल्डर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी।

आइए जानते हैं राजस्थान और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
राजस्थान और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
राजस्थान और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 23 मार्च यानी रविवार को खेला जाएगा।
राजस्थान और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
राजस्थान और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा।
राजस्थान और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
राजस्थान और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा।
राजस्थान और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
राजस्थान और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।
राजस्थान और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
राजस्थान और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।