फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs KKR IPL 2022 Mumbai Weather: CSK vs KKR Weather Forecast, Pitch Report Wankhede Stadium Mumbai

CSK vs KKR: वानखेड़े में आज होगी कोलकाता और चेन्नई के बीच भिड़ंत, क्या बारिश बनेगी बाधा? जानें मौसम का हाल

Sat, 26 Mar 2022 01:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 01:37 PM IST
सार

आईपीएल के मैच में अक्सर बारिश खलल नहीं डालती है। भारत में मार्च, अप्रैल और मई के महीने में बारिश की संभावना बहुत कम रहती है। ऐसे में आईपीएल के सभी मैचों में बारिश होने की संभावना बहुत कम है और फैंस को पूरा मैच देखने का मौका मिलेगा। 
 

विज्ञापन
CSK vs KKR IPL 2022 Mumbai Weather: CSK vs KKR Weather Forecast, Pitch Report Wankhede Stadium Mumbai
IPL 2022 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े मैदान में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। कोलकाता के खिलाफ चेन्नई का रिकॉर्ड बहुत बेहतर है। दोनों टीमों के बीच कुल 26 मैच हुए हैं। इनमें से 17 मैच चेन्नई के नाम रहे हैं, जबकि आठ मैच कोलकाता ने जीते हैं। वहीं एक मैच का नतीजा नहीं निकला था। इस मैच में बारिश की संभावना न के बराबर है। ऐसे में फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि उन्हें पूरा मैच देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


आईपीएल के मैच में अक्सर बारिश खलल नहीं डालती है। भारत में मार्च, अप्रैल और मई के महीने में बारिश की संभावना बहुत कम रहती है। ऐसे में आईपीएल के सभी मैचों में बारिश होने की संभावना बहुत कम है और फैंस को पूरा मैच देखने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


मुंबई और चेन्नई के मैच में कैसा रहेगा मौसम
वेदर डॉट कॉम के अनुसार, 26 मार्च शनिवार को मुंबई का तापमान दिन में लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रात में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। पूरे मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। बारिश की संभावना सिर्फ पांच फीसदी है। दर्शकों को पूरा मैच देखने को मिलेगा। रात में नमी 72 फीसदी के आसपास रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में ओस बन सकती है परेशानी
रात के समय ओस गिरने की संभावना है। ऐसे में बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को परेशानी हो सकती है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। वानखेड़े की पिच में बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होती है। इस वजह से भी पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है। 

चेन्नई सुपरकिंग्स की संभावित प्लेइंग-11
ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने और प्रशांत सोलंकी।


कोलकाता नाइटराइडर्स की संभावित प्लेइंग-11
वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउदी, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, उमेश यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed