फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK VS GT IPL 2023 final match report Chennai Super Kings beat Gujarat Titans MS Dhoni Ravindra jadeja

IPL Final 2023: क्या आपने देर रात GT-CSK का रोमांचक फाइनल मुकाबला देखा? अगर नहीं तो यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Tue, 30 May 2023 03:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Tue, 30 May 2023 03:40 PM IST
सार

चेन्नई की टीम ने सबसे ज्यादा बार आईपीएल जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली। मुंबई के पास भी पांच ट्रॉफी है। यह फाइनल मैच ठीक वैसा ही था जैसा लोगों ने उम्मीद किया था। धड़कने बढ़ाने और सांसे रोक देने वाला।

विज्ञापन
CSK VS GT IPL 2023 final match report Chennai Super Kings beat Gujarat Titans MS Dhoni Ravindra jadeja
ट्रॉफी के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स सोमवार (29 मई) देर रात इतिहास रच दिया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली इस टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब जीत लिया। चेन्नई की टीम ने सबसे ज्यादा बार आईपीएल जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली। मुंबई के पास भी पांच ट्रॉफी है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए। इसके बाद बारिश ने खलल डाला और ढाई घंटे का खेल खराब किया। 12.10 पर मैच दोबारा शुरू हुआ। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। चेन्नई ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
विज्ञापन


यह फाइनल मैच ठीक वैसा ही था जैसा लोगों ने उम्मीद किया था। धड़कने बढ़ाने और सांसे रोक देने वाला। दरअसल, यह मुकाबला रविवार (28 मई) को ही होने वाला था, लेकिन बारिश ने फैंस का मजा किरकिरा कर दिया। अंपायरों ने काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन बारिश ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया। रविवार रात करीब 11 बजे यह फैसला लिया गया कि फाइनल मुकाबला सोमवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। आईपीएल ने दर्शकों से कहा कि वह अपने टिकट को पास में रखे। उन्हें नए टिकट की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

CSK VS GT IPL 2023 final match report Chennai Super Kings beat Gujarat Titans MS Dhoni Ravindra jadeja
नरेंद्र मोदी स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
भगवान ने फैंस की सुनी
सोमवार को फिर से दर्शक स्टेडियम में आए। अधिकारी और खिलाड़ी भी पहुंचे। स्टेडियम में बैठे दर्शकों के साथ दुनिया भर में लाइव देख रहे फैंस बस यही चाह रहे थे कि आज मैच पूरा हो जाए। भगवान ने उनकी सुनी भी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नियत समय पर टॉस हुआ। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

CSK VS GT IPL 2023 final match report Chennai Super Kings beat Gujarat Titans MS Dhoni Ravindra jadeja
शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
साहा और गिल ने की शानदार शुरुआत
गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा इस सीजन में शानदार फॉर्म में थे। दोनों से टीम को बड़ी उम्मीदें थीं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की शुरुआत शानदार रही थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। शुभमन को सातवें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने स्टंप किया। वह 20 गेंदों में 39 रन बना सके। इसमें सात चौके शामिल हैं। इसके बाद ऋद्धिमान साहा और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच साहा ने अर्धशतक पूरा किया। उन्हें दीपक चाहर ने धोनी के हाथों कैच कराया। साहा 39 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

CSK VS GT IPL 2023 final match report Chennai Super Kings beat Gujarat Titans MS Dhoni Ravindra jadeja
साई सुदर्शन - फोटो : IPL/BCCI
शतक से चूके सुदर्शन
इसके बाद सुदर्शन और कप्तान हार्दिक ने तीसरे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी निभाई। सुदर्शन ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 47 गेंदों में 96 रन की पारी खेली। यह आईपीएल 2023 में उनका तीसरा अर्धशतक रहा। सुदर्शन शतक से चूक गए। उन्हें 20वें ओवर में मथीशा पथिराना ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। राशिद को पारी की आखिरी गेंद पर पथिराना ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। हार्दिक 12 गेंदों में दो छक्के की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई की ओर से पथिराना ने दो विकेट लिए। वहीं, दीपक चाहर और जडेजा को एक-एक विकेट मिला। तुषार देशपांडे काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 56 रन लुटाए।

बारिश ने डाला खलल
गुजरात की पारी के बाद चेन्नई की पारी की शुरुआत हुई और तीन गेंद बाद ही बारिश ने एक बार फिर खलल डाला। इससे करीब ढाई घंटे का खेल बर्बाद हुआ। रात 12 बजकर 10 मिनट पर फिर से खेल की शुरुआत हुई। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। तीन गेंदें खेली जा चुकी थीं, यानी सीएसके को 87 गेंदों में 167 रन बनाने थे। उनके लिए सबसे अच्छी बात यह थी कि कोई विकेट नहीं गिरा था और ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे क्रीज पर थे। पावरप्ले के चार ओवर थे और गुजरात का एक गेंदबाज तीन ओवर डाल सकता था।

CSK VS GT IPL 2023 final match report Chennai Super Kings beat Gujarat Titans MS Dhoni Ravindra jadeja
कॉन्वे और ऋतुराज - फोटो : IPL/BCCI
ऋतुराज और कॉन्वे ने की शानदार शुरुआत
चेन्नई की शुरुआत शानदार रही और ऋतुराज-कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। नूर अहमद ने सातवें ओवर में दोनों ओपनर को पवेलियन भेजा। ऋतुराज 16 गेंदों में 26 रन और कॉनवे 25 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का, जबकि कॉनवे ने पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे ने तीसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी निभाई। रहाणे ने 13 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन की बहुमूल्य पारी खेली। 

CSK VS GT IPL 2023 final match report Chennai Super Kings beat Gujarat Titans MS Dhoni Ravindra jadeja
रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
खाता नहीं खोल सके धोनी
इसके बाद अंबाती रायुडू ने आठ गेंदों में 19 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने एक चौके और दो छक्के लगाए। धोनी खाता नहीं खोल सके। वहीं, जडेजा ने छह गेंदों में एक चौका और एक छक्के की मदद से 15 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे 21 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के लगाए। गुजरात की ओर से मोहित शर्मा ने तीन और नूर अहमद ने दो विकेट लिए।

आखिरी ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। गुजरात के कप्तान हार्दिक ने गेंदबाजी के लिए मोहित शर्मा को बुलाया। उनकी पहली चार गेंदों पर तीन रन आए। इसके बाद आखिरी दो गेंदों पर सीएसके को 10 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर रवींद्र जडेजा थे। पांचवीं गेंद पर जडेजा ने छक्का लगाया। आखिरी गेंद जडेजा ने चौका लगाकर चेन्नई को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed