फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs CSK Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

CSK vs DC Playing 11: चेपॉक पर कुलदीप और नूर के बीच देखने मिलेगा मुकाबला, प्लेइंग-11 में बदलाव करेगा सीएसके?

Sat, 05 Apr 2025 01:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Apr 2025 01:35 PM IST
सार

CSK vs DC Today Playing 11 Prediction: चेन्नई में स्पिनरों को मदद मिलती है, ऐसे में दिल्ली के लिए कुलदीप और चेन्नई के लिए नूर की भूमिका महत्वपूर्ण बन गई है। कुलदीप का इकोनॉमी रेट अभी तक 5.25, जबकि नूर का 6.83 है।

विज्ञापन
DC vs CSK Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
दिल्ली और सीएसके - फोटो : ANI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार को जब मुकाबला खेला जाएगा तो कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और नूर अहमद का प्रदर्शन देखने लायक होगा। पांच बार की चैंपियन सीएसके ने मुंबई इंडियंस को हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी, लेकिन उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

वापसी करना चाहेगी सीएसके 
दूसरी ओर, दिल्ली ने अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने दोनों मुकाबले जीतकर टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। सीएसके की नजरें इस मैच से जीत की राह पर लौटने की होगी, जबकि दिल्ली की टीम जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। चेन्नई की तेज गर्मी में यह मैच दोपहर बाद खेला जाएगा और जिस तरह से यहां की पिच स्पिनर के लिए मददगार रही है, ऐसे में दोनों टीमों की जीत की संभावना लगभग बराबर है।

ये भी पढ़ें: IPL 2025 Video: 'धोनी मेरे पिता की तरह हैं...', मथीशा पथिराना ने कही दिल की बात; भावुक कर देगा उनका यह वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप और नूर के बीच होगा सामना 
चेन्नई में स्पिनरों को मदद मिलती है, ऐसे में दिल्ली के लिए कुलदीप और चेन्नई के लिए नूर की भूमिका महत्वपूर्ण बन गई है। कुलदीप का इकोनॉमी रेट अभी तक 5.25, जबकि नूर का 6.83 है। बीच के ओवरों में यह दोनों स्पिनर अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं। यह दोनों कलाई के स्पिनर हैं और उनके बीच मुकाबला दिलचस्प होगा। नूर जहां अधिक गति से गेंदबाजी करते हैं वहीं कुलदीप ने क्रीज के कोणों का उपयोग करने और अपनी गेंदों की गति को बदलने की कला में महारत हासिल कर ली है।
विज्ञापन

ओवरटन-अश्विन रहे हैं महंगे 
सीएसके के लिए जैमी ओवरटन और रविचंद्रन अश्विन महंगे साबित हो रहे हैं जिससे विपक्षी टीम को रन बनाने का मौका मिल रहा है। वहीं, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मारक क्षमता का कम होना भी सीएसके के लिए चिंता का विषय है। शिवम दुबे को छोड़कर उसके मध्यक्रम में कोई भी ऐसा बल्लेबाज नहीं है जो अंतिम 10 ओवरों में 180 या 200 की स्ट्राइक रेट से रन बना सके। हालांकि, घरेलू मैदान पर खेलने से सीएसके को मनोवैज्ञानिक लाभ होगा क्योंकि दर्शकों का समर्थन होम टीम को रहेगा। सीएसके इस मैच के लिए बड़े बदलाव करेगी इस संभावना कम है, लेकिन वह ओवरटन की जगह श्रेयस गोपाल को एकादश में शामिल कर सकती है। अगर टीम तीन तेज गेंदबाज का उतरना चाहेगी तो सैम करन की वापसी हो सकती है। वहीं, इस बात की संभावना अधिक है कि दिल्ली इस मैच के लिए कोई बदलाव नहीं करेगी। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, जल्द वापसी कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह; पर अगले दो मैचों से रहेंगे बाहर

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
चेन्नई सुपर किंग्सः रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), श्रेयस गोपाल/ सैम करन, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना। 
दिल्ली कैपिटल्सः जैक फ्रेजर मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार। 

आइए जानते हैं दिल्ली और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

दिल्ली और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
दिल्ली और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 05 अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा।

दिल्ली और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
दिल्ली और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्ली और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
दिल्ली और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा। 

दिल्ली और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
दिल्ली और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

दिल्ली और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
दिल्ली और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed