फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK Played first match in Chennai without suresh Raina who hugs ruturaj before match ruturaj hit four sixes

Video: पहली बार रैना के बिना चेन्नई में खेली CSK, ऋतुराज को गले लगाकर दिया आशीर्वाद, फिर हुई छक्कों की बारिश

Mon, 03 Apr 2023 09:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 09:18 PM IST
सार

सुरेश रैना चेन्नई सुपरकिंग्स के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। वह चेपक के मैदान पर अक्सर चेन्नई के लिए कमाल करते थे, लेकिन सोमवार को यह टीम पहली बार उनके बिना कोई मैच खेली। 
 

विज्ञापन
CSK Played first match in Chennai without suresh Raina who hugs ruturaj before match ruturaj hit four sixes
सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा (बाएं) ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल आईपीएल अपने पुराने रंग में लौट आया है। आईपीएल 2023 में सभी टीमें अपने आधे मैच घर में खेल रही हैं, जबकि आधे मैच विपक्षी टीमों के घर में खेलेंगी। हालांकि, इस बार सभी टीमें आपस में एक मैच अपने घर में और एक मैच विपक्षी टीम के घरेलू मैदान में नहीं खेलेंगी, क्योंकि राउंड रॉबिन फॉर्मेट में सभी टीमों को आपस में दो मैच नहीं खेलने हैं। हर टीम पांच विपक्षी टीमों के साथ दो और चार विपक्षी टीमों के साथ एक मैच खेलेगी। 
विज्ञापन


ऐसे में चेन्नई की टीम चार साल बाद अपने घर में कोई मैच खेल रही है। चेपक के मैदान में चेन्नई के फैंस लंबे समय बाद अपनी टीम को देखकर काफी भावुक थे। चेन्नई ने इस सीजन अपने घर में पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेला। यह पहला मैच था, जिसमें चेन्नई की टीम सुरेश रैना के बिना अपने घरेलू मैदान में खेल रही थी। 
विज्ञापन


चेन्नई के फैंस को इस मुकाबले में चिन्ना थाला की बड़ी याद आई। रैना भी यह मैच देखने के लिए मैदान में थे और मैच से पहले उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को गले भी लगाया। इसके बाद गायकवाड़ ने सुरेश रैना के अंदाज में ही बल्लेबाजी की। उन्होंने 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और चेन्नई को तूफानी शुरुआत दिलाई। गायकवाड़ की आक्रामक बल्लेबाजी के चलते चेन्नई ने पावरप्ले में 79 रन बनाए। इससे पहले सुरेश रैना आईपीएल में चेन्नई के लिए कमाल किया करते थे। इस मैच में ऋतुराज की बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो सुरेश रैना ही दाएं हाथ से खेल रहे हैं।

गायकवाड़ इस मैच में 31 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और तीन चौके लगाए। उनकी पारी ने चेन्नई के बड़े लक्ष्य की नींव रखी और यह टीम इस मुकाबले में 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed