{"_id":"638b4240f2fe2525e2579910","slug":"csk-edits-ronaldo-messi-picture-with-that-of-bravo-and-pollard-photos-chennai-super-kings-viral-tweet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bravo-Pollard: सीएसके ने मेसी-रोनाल्डो की तस्वीर को पोलार्ड-ब्रावो से बदला, लिखा- अब बेहतर कोच बनने की जंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Bravo-Pollard: सीएसके ने मेसी-रोनाल्डो की तस्वीर को पोलार्ड-ब्रावो से बदला, लिखा- अब बेहतर कोच बनने की जंग
Sat, 03 Dec 2022 06:04 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 03 Dec 2022 06:04 PM IST
सार
ब्रावो ने शुक्रवार को आईपीएल से संन्यास का एलान किया था। ब्रावो के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का ओवरऑल रिकॉर्ड है। उन्होंने 161 मैचों में 183 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
कीरोन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो
- फोटो : CSK ट्विटर
विस्तार
आईपीएल 2023 में दो बड़े खिलाड़ी खेलते नहीं दिखेंगे। इनमें मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय तक खेलने वाले कीरोन पोलार्ड और चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो शामिल हैं। हालांकि, फैन्स इन्हें इस बार अलग किरदार में देख सकेंगे। पोलार्ड को मुंबई ने और ब्रावो को चेन्नई ने बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। वेस्टइंडीज के इन दोनों पूर्व दिग्गजों ने आईपीएल में अपनी-अपनी टीमों द्वारा रिटेन नहीं किए जाने के बाद इस लीग से संन्यास ले लिया।
विज्ञापन
निजी जिंदगी में अच्छे दोस्त होने के अलावा दोनों मैदान पर एक-दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंद्वी रहे। मैदान पर कई बार दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता देखने को मिल जाती थी। अब यही अंदाज दोनों की कोचिंग स्टाइल में देखने को मिलेगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने इसी प्रतिद्वंद्विता को एक तस्वीर के जरिये दर्शाया है। सीएसके ने फीफा वर्ल्ड कप से पहले लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की वायरल हुई एक तस्वीर को एडिट कर उसमें पोलार्ड और ब्रावो का चेहरा लगाया है।
Mates to continue their gambit as coaches🤝 pic.twitter.com/NR7JBJXMhM
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) December 2, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
मेसी और रोनाल्डो की तस्वीर लग्जरी ब्रांड लुईस विट्टन का एक प्रमोशनल कैम्पेन था। इसके कैप्शन में सीएसके ने लिखा- अब यह दोनों दोस्त कोच के रूप में चाल चलना जारी रखेंगे। ब्रावो ने शुक्रवार को आईपीएल से संन्यास का एलान किया था। ब्रावो के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का ओवरऑल रिकॉर्ड है। उन्होंने 161 मैचों में 183 विकेट लिए हैं। इसके अलावा ब्रावो इस लीग में 1560 रन भी बना चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 70 रन का रहा है। आईपीएल करियर में ब्रावो का स्ट्राइक रेट 129.57 का रहा।
वहीं, पोलार्ड 189 मैचों में 28.67 की औसत और 147.32 के स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाए। इसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं। पोलार्ड ने आईपीएल में कुल 69 विकेट लिए। 44 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। पोलार्ड मुंबई के साथ पांच बार आईपीएल चैंपियन (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) रह चुके हैं। साथ ही दो बार चैंपियंस लीग (2011, 2013) का खिताब भी जीत चुके हैं। ब्रावो तीन बार (2011, 2018 और 2021) चैंपियन बनने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं।