फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK captain Ruturaj Gaikwad feels his side is being overconcerned and over-tentative in PowerPlay IPL 2025

CSK vs DC: पावरप्ले में टीम के प्रदर्शन से चिंतित हैं सीएसके के कप्तान गायकवाड़, लगातार हार के बाद आया बयान

Sat, 05 Apr 2025 10:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Apr 2025 10:01 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स ने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सीएसके को 25 रनों से हराया। सीएसके की यह लगातार तीसरी हार है। इससे पहले उसे राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के खिलाफ भी हार मिली थी।

विज्ञापन
CSK captain Ruturaj Gaikwad feels his side is being overconcerned and over-tentative in PowerPlay IPL 2025
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऋतुराज गायवाकड़ ने पावरप्ले के दौरान टीम के प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त की। गायकवाड़ ने कहा कि वह गेंद और बल्ले दोनों के साथ शुरुआती छह ओवरों में अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर काफी चिंतित हैं। सीएसके का प्रदर्शन आईपीएल के 18वें सीजन में अच्छा नहीं रहा है और उसे चार में से तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन

सीएसके ने लगाई हार की हैट्रिक
दिल्ली कैपिटल्स ने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सीएसके को 25 रनों से हराया। दिल्ली की यह लगातार तीसरी जीत है और आईपीएल 2025 में उसका अजेय अभियान जारी है। दिल्ली का आईपीएल के 18वें सीजन में प्रदर्शन शानदार रहा है और 2009 के बाद यह पहली बार है जब उसने किसी सीजन के शुरुआती तीन मैच जीते हैं। दिल्ली ने एमए चिदंबरम स्टेडियम पर शनिवार को खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 183 रन बनाए। जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन ही बना सकी। सीएसके की यह लगातार तीसरी हार है। इससे पहले उसे राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के खिलाफ भी हार मिली थी।

ये भी पढ़ें: PM Modi: श्रीलंका दौरे के दौरान पीएम मोदी ने श्रीलंकाई क्रिकेटरों से की मुलाकात, खेल को लेकर हुई चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

गायकवाड़ ने मैच के बाद कहा, सिर्फ आज नहीं यह पिछले तीन मैचों से हो रहा है। इससे वास्तव में हमारे लिए चीजें मुश्किल हो जा रही है। हम तीनों विभागों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की कोशिश रहे हैं लेकिन चीजें सही नहीं हो पा रही हैं। हमने इस खामी को दूसरे मैच में परख लिया था लेकिन इससे पार नहीं पा रहे हैं। मुझे लगता है कि हम इस बात को लेकर बहुत चिंतित या अनिश्चित हैं कि पावरप्ले में कौन गेंदबाजी करने आएगा। हम पहले या दूसरे ओवर में विकेट गंवा रहे हैं। हम पावरप्ले में चीजों को लेकर बहुत चिंतित हैं।

ये भी पढ़ें: SRH vs GT Playing 11: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी सनराइजर्स, गुजरात भी दिखाएगी दम; जानें संभावित प्लेइंग-11
 
विज्ञापन

शीर्ष क्रम में खेलने पर क्या बोले राहुल?
दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया जो इस मैच में ओपनर के तौर पर खेलने उतरे थे। राहुल ने 51 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्के की मदद से 77 रन बनाए। राहुल ने कहा, यह ऐसा ही है। मुझे इसकी आदत हो गई है। मैं व्यक्तिगत रूप से आईपीएल शुरू होने से पहले शीर्ष क्रम में खेलने के लिए तैयारी कर रहा था। मैंने कोच से बात की और उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि मैं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करूं क्योंकि हमारे पास एक खिलाड़ी था जो इस सत्र में खेलने नहीं आया। मैं खुश था कि मुझे आज शीर्ष क्रम में खेलने का मौका मिला। यह अधिक मानसिक पहलू के बारे में हैं। मैं बल्लेबाजी क्रम में ऊपर-नीचे होता रहा हूं, इसलिए मुझे इसकी आदत डालने में थोड़ा समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed