फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK captain MS Dhoni with wife Sakshi and daughter Ziva enjoying Christmas holidays in Dubai see photos

Christmas 2021: एमएस धोनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दुबई में ले रहे क्रिसमस की छुट्टियों का आनंद, देखें तस्वीरें

Wed, 22 Dec 2021 12:05 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 22 Dec 2021 12:05 PM IST
सार

सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ इन दिनों दुबई मेंं हैं।. वह यहां क्रिसमस की छुट्टियां बिताने आए हैं। उनकी पत्नी साक्षी ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैैं। 

विज्ञापन
CSK captain MS Dhoni with wife Sakshi and daughter Ziva enjoying Christmas holidays in Dubai see photos
एमएस धोनी पत्नी साक्षी के साथ - फोटो : sakshisingh_r instagram

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी क्रिसमस और नए साल के लिए अपने परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां बिताने का आनंद ले रहे हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने दुबई के पाम जुमेराह में पांच सितारा रिसॉर्ट में अपने परिवार की छुट्टियां बिताने की एक झलक दी है। 

विज्ञापन


यूएई में खासे लोकप्रिय हैं माही

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का संयुक्त अरब अमीरात के साथ एक विशेष तरह का प्रेम संबंध है। इस साल यूएई की धरती पर वह सीएसके को आईपीएल का खिताब जिताने में सफल रहे। हाल ही में एमएस धोनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ जयपुर में प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी में नजर आए थे। साक्षी ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके बाद धोनी परिवार ने दुबई में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां बिताने का फैसला किया। 
विज्ञापन


जीवा ने शेयर की तस्वीर

एमएस धोनी की बेटी जीवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जो दुबई के पाम जुमेराह होटल की है। जीवा की इस तस्वीर के बैकग्राउंड में दुबई शहर नजर आ रहा है। जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट को या तो धोनी या उनकी पत्नी साक्षी हैंडल करती हैं। इस फोटो को भी जीवा के पैरेंट्स ने शेयर किया है। जिसमें फैंस को दुबई की शानदार रात की झलक देखने को मिली है। इसके अलावा साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह महेंद्र सिेंह धोनी के साथ बैठी नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni)


View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)



आईपीएल 2022 में खेलते नजर आएंगे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में एक बार फिर खेलते नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया है। थाला धोनी पहले ही कह चुके हैं कि वह अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई में खेलेंगे। वहीं अगर आईपीएल ट्रॉफी जीतने की बात की जाए तो माही दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में सीएसके को चार बार चैंपियन बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed