फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CSK Captain MS Dhoni attends close friend birthday party in Ranchi After IPL 2022 watch viral video

MS Dhoni Video: 'यारों के यार' महेंद्र सिंह धोनी ने दोस्त के बर्थडे को बनाया खास, रांची पहुंचकर किया सेलिब्रेट

Wed, 22 Jun 2022 10:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: रोहित राज Updated Wed, 22 Jun 2022 10:09 PM IST
सार

कुछ दिन पहले धोनी रांची की सड़कों पर बाइक चलाते हुए नजर आए थे। बाइक चलाते हुई उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब धोनी अपने एक दोस्त के जन्मदिन में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
CSK Captain MS Dhoni attends close friend birthday party in Ranchi After IPL 2022 watch viral video
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी ने रांची से निकलकर दुनिया भर में अपना नाम कमाया और सीमित ओवरों में भारत के महानतम क्रिकेट कप्तान बने। टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी को अपनी कप्तानी में जीता। इन सब उपलब्धियों के बावजूद धोनी के पैरा आसमान में नहीं हैं। पूर्व भारतीय कप्तान अपने पुराने दोस्तों और अपने शहर को नहीं भूलते। इन दिनों धोनी रांची में हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले धोनी रांची की सड़कों पर बाइक चलाते हुए नजर आए थे। बाइक चलाते हुई उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब धोनी अपने एक दोस्त के जन्मदिन में शामिल हुए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। माही अपने दोस्त सुरेंद्र कुमार के जन्मदिन पर उनके साथ दिखे। सुरेंद्र कुमार टेनिस कोच हैं।
विज्ञापन



सुरेंद्र के जन्मदिन को रांची के जेसीए स्टेडियम में मनाया गया। इस मौके पर उनका पूरा परिवार मौजूद था। धोनी रांची के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम इससे पहले भी कई बार नजर आ चुके हैं। क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए उसी स्टेडियम में जाते हैं। हालांकि, उनके घर में इंडोर स्टेडियम है। इसके अलावा माही भारत और दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट मैच के दौरान स्टेडियम में नजर आए थे।

धोनी अंतरराष्टआीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद पेशेवर क्रिकेट में सक्रिय हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं। हालांकि, 15वें सीजन में उनकी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। चेन्नई की टीम नौवें स्थान पर रही। इसके बावजूद धोनी आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने चेन्नई को चार बार चैंपियन बनाया है। अगले सीजन में धोनी आईपीएल में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed