फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेट के बाद राजनीति के मैदान पर उतरेंगे मशरफे मुर्तजा, लड़ सकते हैं चुनाव

Tue, 13 Nov 2018 05:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
cricketer mashrafe mortaza can stand for election in bangladesh
mashrafe mortaza

बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर और वन-डे टीम कप्तान मशरफे मुर्तजा अब बहुत जल्द राजनीति के मैदान पर कदम रख सकते हैं। बांग्लादेश की सत्ताधारी पार्टी ने यह ऐलान किया है कि मशरफे मुर्तजा अगले महीने होने वाले चुनावों में खड़े होंगे। देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मोर्तजा के चुनाव में हिस्सा लेने का समर्थन किया है।

Trending Videos
cricketer mashrafe mortaza can stand for election in bangladesh
mashrafe mortaza pc

मुर्तजा बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी बांग्लादेश आवामी लीग की तरफ से चुनाव लड़ेंगे। बांग्लादेश के इस ऑलराउंडर की तस्वीरें प्रधानमंत्री शेख हसीने के साथ बांग्लादेशी अखबारों के पहले पन्नों की सुर्खियां बनी हुई हैं।

cricketer mashrafe mortaza can stand for election in bangladesh
mashrafe mortaza

मुर्तजा के राजनीति में आने को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी के एक प्रवक्ता महबुबुल आलम ने कहा, 'मशरफे मुर्तजा नरैल से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।' हालांकि क्रिकेटर की तरफ से अब तक चुनाव लड़ने की बात की पुष्टी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
cricketer mashrafe mortaza can stand for election in bangladesh
मशरफे मुर्तजा - फोटो : ESPN

वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को मुर्तजा के चुनाव लड़ने से परहेज नहीं है। बीसीबी के प्रवक्ता ने कहा, 'चुनाव लड़ना उनका संविधानिक अधिकरा है। अगर वो इस अधिकार का उपयोग करना चाहते हैं तो हमें कोई ऐतराज नहीं है। हम उनसे यही उम्मीद करेंगे कि वो क्रिकेट और राजनीति में जरूर तालमेल बैठा सकें।'

विज्ञापन
cricketer mashrafe mortaza can stand for election in bangladesh
मशरफे मुर्तजा - फोटो : ESPN

बता दें कि इससे पहले ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि  मशरफे मुर्तजा साल 2019 क्रिकेट विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे। उन्होंने पहले ही टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed