फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricketer Lendl Simmons and Dinesh Ramdin Retires From International Cricket Know More News in Hindi

Simmons-ramdin Retirement: वेस्टइंडीज के दो दिग्गज खिलाड़ियों ने लिया संन्यास, एक ने 2016 टी20 विश्व कप से भारत को बाहर किया था

Tue, 19 Jul 2022 08:43 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 08:43 AM IST
सार

लंबे समय तक टीम से अंदर बाहर होने के बाद 37 साल के सिमंस और रामदीन के लिए वेस्टइंडीज की टीम में वापसी के दरवाजे लगभग बंद हो चुके थे। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने अपने संन्यास का एलान किया है।

विज्ञापन
Cricketer Lendl Simmons and Dinesh Ramdin Retires From International Cricket Know More News in Hindi
दिनेश रामदीन और लेंडल सिमंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज के दो दिग्गज खिलाड़ी लेंडल सिमंस और दिनेश रामदीन ने सोमवार को क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की घोषणा की। ये दोनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज की टीम का हिस्सा नहीं थे। लंबे समय तक टीम से अंदर बाहर होने के बाद 37 साल के सिमंस और रामदीन के लिए वेस्टइंडीज की टीम में वापसी के दरवाजे लगभग बंद हो चुके थे। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने अपने संन्यास का एलान किया है। 
विज्ञापन


दिनेश रामदीन ने वेस्टइंडीज की ओर से 74 टेस्ट में 2898 रन बनाए हैं। इसके अलावा 139 वनडे में 2200 रन और 71 टी-20 में 636 रन बनाए हैं। वहीं लेंडल सिमंस ने वेस्टइंडीज के लिए 8 टेस्ट में 278 रन, 68 वनडे में 1958 रन और 68 टी-20 में 1527 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में वह टेस्ट व वनडे में एक-एक विकेट ले चुके हैं, जबकि टी-20 में छह विकेट लिए।
विज्ञापन

2016 विश्व कप से भारत को बाहर किया था
लेंडल सिमंस ने 2016 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में अपने करियर की सबसे यादगार पारी खेली थी। उन्होंने 51 गेंद में 82 रन बनाए थे और भारतीय टीम को टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया था। इसके बाद कार्लोस ब्रैथवेट ने बेन स्टोक्स के एक ओवर में चार छक्के लगाकर दूसरी बार कैरिबियाई टीम को चैंपियन बना दिया था। सिमंस शुरुआत में चोटिल थे और 2016 विश्व कप के शुरुआती मैच नहीं खेल पाए थे। इसके बाद आंद्रे फ्लेचर चोटिल हुए और सिमंस टीम में वापस लौटे। उन्होंने पहले मैच में ही कमाल की पारी खेली थी। 

आईपीएल में भी सिमंस ने कई शानदार पारियां खेली हैं। वो मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा अलग-अलग टी20 लीग में वो कराची किंग्स, ब्रिसबेन हीट, ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम का भी हिस्सा रहे हैं। 

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन ने टी20 लीग में कोई खास कमाल नहीं किया। वो आईपीएल में भी नहीं खेले, लेकिन टेस्ट में उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं। इसमें चार शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed