टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दो दिन पहले ही रक्षाबंधन मना रहे हैं। विश्व कप के बाद आराम कर रहे दुनिया के यह नंबर एक गेंदबाज अब वेस्टइंडीज दौरे पर जाने को तैयार हैं। बुमराह विंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेंगे। यही वजह है कि उन्होंने रक्षाबंधन से पहले ही अपनी बहन से राखी बंधवा ली। इस दौरान वे बेहद भावुक भी नजर आए।
बहन को लेकर भावुक हुए जसप्रीत बुमराह, इस वजह से दो दिन पहले ही मनाया रक्षाबंधन
भारत के इस तेज गेंदबाज ने वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले एक भावुक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने एडवांस में रक्षाबंधन मनाने की बात कही है। खिलाड़ियों के बीच 'जस्सी' के नाम से मशहूर बुमराह ने मंगलवार (13 अगस्त) को दोपहर में ट्विटर पर दो तस्वीरें पोस्ट की। उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा, ‘भारतीय टीम के लिए ड्यूटी का मतलब यह है कि मैं रक्षाबंधन में यहां नहीं रहूंगा, लेकिन सिर्फ इस कारण से मैं तुम्हारे साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाने का मौका नहीं गंवाना चाहता।’
Team India duties means I won't be here for Raksha Bandhan but I just couldn't miss out on celebrating with you, Juhika. Thank you for always being there for me. 🤗🤗 pic.twitter.com/ZkBMW0Xp3r
वेस्टइंडीज जाने से पहले भारतीय पेसर ने अपनी बहन जूहिका से राखी बंधवाई। राखी का त्योहार 15 अगस्त को है, लेकिन बुमराह इससे पहले ही वेस्टइंडीज रवाना हो रहे हैं इसलिए उन्होंने इस त्योहार को 2 दिन पहले ही मना लिया। बुमराह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज 22 अगस्त से हो रहा है। पहला टेस्ट मैच एंटिगा में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच जमैका के सबीना पार्क में होगा।
भारत की टेस्ट टीम- विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।