फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bajaj Pulsar 125 Neon डीलरशिप पर पहुंची, कीमत 65000 रुपये! देखिये तस्वीरें

Tue, 13 Aug 2019 06:38 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 13 Aug 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Pulsar 125 Neon arrives at dealership, Price start Rs 65000 ex show room in pune
Bajaj Pulsar 125 Neon

Bajaj Pulsar 125 के बारे में लगातार हम आपको जानकारियां दे रहे हैं, इस बाइक को लेकर यूथ में अच्छा-खास क्रेज देखने को मिल रहा है और हम खुद भी इस बाइक के बारे में ज्यादा जानने को बेताब इसलिए हो रहे हैं। दरअसल बजाज पहली बार पल्सर सीरिज में 125cc इंजन को शामिल करने जा रहा है। ऐसे में ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि दमदार कही जाने वाली पल्सर जब एक छोटे इंजन के साथ आएगी तो क्या धामाल मचाएगी।

डिजाइन

Bajaj Pulsar 125 Neon arrives at dealership, Price start Rs 65000 ex show room in pune
bajaj Pulsar 125 Neon

पुणे डीलरशिप पर नई बजाज पल्सर 125 पहुंचने लगी है और इसके विडियो YouTube channel MRD  और Trilok Singh Vlogs पर लीक हो चुके हैं। विडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक पल्सर 125 ही है। खास बात यह है कि इस बाइक का डिजाइन वैसा ही है जैसा  पल्सर 150 Neon का है। यहां तक की स्पीडोमीटर का डिजाइन भी मौजूदा पल्सर जैसा ही है। लेकिन सिर्फ इसके इंजन में ही बदलाव हुआ है। यानी नया मॉडल पल्सर 125 Neon के नाम से ही आएगा।

कीमत और वेरिएंट

Bajaj Pulsar 125 Neon arrives at dealership, Price start Rs 65000 ex show room in pune
Bajaj Pulsar 125 Neon

सोर्स के मुताबिक नई Bajaj Pulsar 125 Neon दो कलर ऑप्शन मिलेंगे जोकि Metallic Black-Blue और Metallic Black-Silver होंगे। पुणे में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 65000 रुपये हो सकती है (संभावित कीमत) और इसकी ऑन रोड कीमत पुणे में 81 हजार रुपये तक जाएगी। हांलाकि बजाज की तरफ से कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन और ब्रेक

Bajaj Pulsar 125 Neon arrives at dealership, Price start Rs 65000 ex show room in pune
Bajaj Pulsar 125 Neon
Bajaj Pulsar 125 Neon में 125cc का सिंगल सिलिंडर, 4 स्ट्रोक इंजन मिलेगा जो 13 Bhp की पावर और 11.4 Nm का टॉर्क देगा। इसके अलावा यह इंजन 5 स्पीड गियर से लैस होगा। बेहतर राइड के लिए इसमें Nitrox  सस्पेंशन मिलेंगे। सेफ्टी के लिए कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) को शामिल किया जायेगा। बाइक में फ्रंट डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी जबकि और रियर में ड्रम ब्रेक दिया है। माना जा रहा है कि पल्सर 125 इसी महीने लॉन्च हो सकती है।  
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed