विश्व कप में भारत से हारते ही पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की चौतरफा आलोचना हो रही है। पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर फैंस तक हर कोई पाक टीम को आड़े हाथों ले रहा है। वर्ल्ड कप में भारत के हाथों मिली लगातार सातवीं हार के बाद टीम में बगावत की खबरें भी आ रही हैं। सभी के निशाने पर टीम के कप्तान सरफराज अहमद आ चुके हैं। तमाम विवादों के बीच पाकिस्तान बोर्ड भी अब एक्शन मोड में आ रहा है।
2 of 5
सरफराज अहमद
- फोटो : social Media
दरअसल, वर्ल्ड कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के तेवर भी सख्त हो गए हैं। अब खबर आ रही है कि भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी ने पाक कप्तान सरफराज अहमद को फोन किया था। पीसीबी प्रमुख ने सरफराज को यह भरोसा दिलाया था कि पूरा देश टीम के साथ खड़ा है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी ने सरफराज से यह भी कहा कि देश अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बेहतर चाहता है। मनी ने सरफराज से कहा कि आप आधारहीन और गलत खबरों पर ध्यान न दें और शांति से टीम की अगुआई करें ताकि पाकिस्तान बेहतर प्रदर्शन कर सके।
4 of 5
सरफराज अहमद
- फोटो : सोशल मीडिया
यह बयान ऐसे समय में आया है जब ये खबरें भी तूल पकड़ रही थी कि सरफराज ने टीम के साथियों से कहा है कि अगर प्रदर्शन नहीं सुधारा तो याद रहे कि मैं अकेला पाकिस्तान नहीं जाऊंगा बल्कि पूरी टीम को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।
5 of 5
इंजमाम-उल-हक
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत से 89 रन की करारी हार के बाद इंजमाम-उल-हक की भी जमकर किरकिरी हो रही है। पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर इंजमाम की Shafaqna.com में छपे एक आर्टिकल में जमकर खिंचाई की गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान इंजमाम के ट्रेडिशनल ग्रीन किट में न होने का भी जिक्र किया गया है। साथ ही कहा गया है कि उन्होंने सलवार-कमीज में पिच निरीक्षण और नेट सेशन में दखलअंदाजी की।